टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी हैरियर ईवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस गाड़ी को सबसे पहले इसी साल भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में इसे पेश किया जाएगा। सोर्स के मुताबिक इस साल जून में Harrier.ev को लॉन्च किया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह गाड़ी 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज ऑफर कर सकती है। आइये जानते हैं हैरियर ईवी की संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में…
फुल चार्ज में कितना चलेगी ?
Harrier.ev में ड्यूल मोटर के साथ 75 kWh बैटरी पैक मिलेगा। सिंगल चार्ज में यह 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज ऑफर कर सकती है। नई Harrier.ev कंपनी के D8 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इस एसयूवी में 19-इंच के एलॉय व्हील्स देखने को मिलने वाले हैं। इस गाड़ी में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस एपल कारप्ले और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो के साथ 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और ड्राइवर साइड पर मेमोरी फंक्शन और पैसेंजर साइड पर 4-वे पावर एडजस्टमेंट जैसी फीचर्स मिलेंगे। इतना ही नहीं ADAS से भी नई Harrier.ev लैस होगी। इस गाड़ी में 10 स्पीकर्स के साथ JBL साउंड सिस्टम मिलेगा।
संभावित कीमत
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ब्रेक असिस्ट, ऑटो होल्ड, ESC, 360 डिग्री कैमरा समेत कई जबरदस्त फीचर देखने को मिल सकते हैं। कीमत की बात करें तो नई Harrier.ev की एक्स-शोरूम कीमत करीब 18 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
वैसे कंपनी की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। डिजाइन के मामले में इस EV में थोड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारत में इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक से होगा। Creta EV की कीमत 18 लाख से शुरू होती है। देखना होगा नई हैरियर इलेक्ट्रिक भारत में कितनी सफल होती है। अगर आप भी एक फुल साइज़ EV एसयूवी लेने की सोच रहे हैं तो आपका थोड़ा इंतजार फायदेमंद साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: नए अवतार में बजाज प्लेटिना 110 जल्द होगी लॉन्च! इस बार होंगे ये बदलाव
संबंधित खबरें
सर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
2 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
19 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
21 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
5 days agoमहिंद्रा के बाद ये कंपनी भी बढ़ा रही कारों के दाम, 1 अक्टूबर से होंगी महंगी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines