500Km की रेंज के साथ Tata Harrier EV अगले महीने होगी लॉन्च! इतनी होगी कीमत

Tata Harrier ev में 75 kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह गाड़ी सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है।

Tata Harrier EV

Tata Harrier ev: टाटा मोटर्स ने अभी हाल ही में हुए ऑटो एक्सपो 2025 में अपनी पॉपुलर एसयूवी हैरियर का इलेक्ट्रिक अवतार दिखाया था और उसी के बाद से इस गाड़ी के लॉन्च होने का इंतजार होने लगा। आज के समय में कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा ई-कारें हैं। महिंद्रा, MG और हुंडई भी EV सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूती देने के लिए नए-नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में अब टाटा की तरफ से नई हैरियर इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। आइये जानते हैं इस नए मॉडल के बारे में…

500km की मिलेगी रेंज

Tata Harrier ev में 75 kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह गाड़ी सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। हैरियर.ev वाहन-से-लोड (V2L) और वाहन-से-वाहन (V2V) बाई-डायरेक्शन चार्जिंग कैपेसिटी से लैस होगी। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 20 से 22 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। लेकिन टाटा मोटर्स की तरफ से बैटरी और रेंज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Harrier.ev: अगले महीने होगी लॉन्च!

सोर्स के मुताबिक नई हैरियर इलेक्ट्रिक SUV को अगले महीने (मार्च) में लॉन्च किया जा सकता है। Harrier.ev को D8 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। ये के खास प्लेटफ़ॉर्म है जिसका इस्तेमाल अभी तक JLR ने भी नहीं किया। हैरियर इलेक्ट्रिक के डिजाइन में नयापन देखने को मिलेगा। इसमें विशेष रूप से डिजाइन किए गए 19-इंच के एलॉय व्हील्स देखने को मिलने वाले हैं।

फीचर्स की बात करें तो Harrier.ev में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस एपल कारप्ले और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और ड्राइवर साइड पर मेमोरी फंक्शन और पैसेंजर साइड पर 4-वे पावर एडजस्टमेंट जैसी फीचर्स मिलेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ