हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Tata का बड़ा दांव, इस SUV में पेश की इलेक्ट्रिक कार, 500 km की रेंज और फीचर्स एकदम लग्जरी

विज्ञापन
Tata Harrier

Tata Harrier EV: पेट्रोल और सीएनजी गाड़ियों के बाद अब इलेक्ट्रिक कारों का बूम है। यही वजह है कि सभी कार निर्माता कंपनी भी ईवी पर दांव लगा रही हैं। इसी सेगमेंट में टाटा ने बड़ा उलटफेर किया है। कंपनी ने अपनी धाकड़ एसयूवी कार Harrier का ईवी वर्जन तैयार कर लिया है।

Tata Harrier EV बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह धांसू कार सिंगल चार्ज पर करीब 500 km तक चलेगी। जानकारी के अनुसार नई कार Tata Harrier EV बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है। जिससे यह हाई स्पीड कार बनती है। इसमें डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलेंगे।

फाइल फोटो

चालक का ध्यान भटका तो करेगा अलर्ट 

Tata Harrier EV में सेफ्टी के लिए एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) दिया जाएगा। यह सिस्टम रडार टेक्नोलॉजी, कैमरा, सेंसर्स पर काम करती है। दरअसल, कार में ड्राइव करते समय अगर ध्यान भटक जाए तो यह सिस्टम खुद चालू हो जाता है और चालक को कार के सामने दूसरी कार, व्यक्ति आदि के बारे में अलर्ट करता है। यह सिस्टम सड़क हादसे से बचाने में मददगार है।

नई कार में पीछे की तरफ ‘T’ का लोगो 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई कार में पीछे की तरफ एक ‘T’ लोगो मिल सकता है। दरअसल, यह Tata Motor के EV डिवीजन – Tata Passenger Electric Mobility (TPEML) का नया सिग्नेचर बन सकता है। कार में एक पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग और रेन-सेंसिंग वाइपर मिलेगा।

 

फाइल फोटो

7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगी

बताया जा रहा है कि Tata Harrier EV में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगी। इसमें मेमोरी और वेलकम फंक्शन के साथ 6-साइड पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट हैं।

मिलेंगे सामान्य व फास्ट चार्जर दोनों का आप्शन 

कंपनी इसमें सामान्य चार्जर व फास्ट चार्जर दोनों चार्जर से चार्जिंग ऑप्शन देगी। बता दें कंपनी ने अभी इस कार की लॉन्च डेट और कीमत के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुमान है कि यह कार साल 2024 में लॉन्च कर दी जाए। सबसे पहले बार Auto Expo 2023 में इस नई कार की झलक दिखी थी।

17 इंच के अलॉय व्हील और 425 लीटर का बूट स्पेस

यह धांसू कार ब्रॉन्ज और व्हाइट डुअल-टोन कलर स्कीम में मिलेगी। इसके फ्रंट ग्रिल के ऊपर कनेक्टिंग LED DRL स्ट्रिप मिलेंगी। इसमें रियर पार्किंग सेंसर, कैमरा, सीट बेलट अलर्ट जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील और 425 लीटर का बूट स्पेस मिलने का अनुमान है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें