Tata Harrier EV: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। अब किफायती मॉडल आने लगे है, साथ ही पहले से ज्यादा रेंज ऑफर की जा रही है। इस समय टाटा मोटर्स के पास EVs की सबसे बड़ी रेंज है। इस साल भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में टाटा ने अपने कई EV मॉडल पेश किये थे, जहां हैरियर ईवी से भी पर्दा उठाया था। लेकिन अब कंपनी इसे लॉन्च करने जा रही है। कई बार हैरियर ईवी को टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। बता दें कि टाटा हैरियर पहले से ही पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में मार्केट में उपलब्ध है।
बड़ी बैटरी, बड़ी रेंज
Tata Harrier इलेक्ट्रिक के स्पेसिफिकेशन का खुलासा अभी तक नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें करीब 60kWh की क्षमता वाली बैटरी पैक मिल सकता है जो फुल चार्ज में 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकता है। खास बात ये है कि इसमें AWD सेटअप भी मिल सकता है, ऐसे में खराब से खराब रास्तों को यह आसानी से पार कर लेगी।
टाटा हैरियर ईवी में मिलने वाले फीचर्स
टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक में कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। इसमें LED हेडलैम्प, LED डे टाइम रनिंग लाइट और फॉग लैंप, साथ ही फ्रंट और रियर लुक में थोड़ा सा बदलाव देखने को मिल सकता है। फ्रंट लुक की बात करने तो यहां पर कनवेंशनल रेडिएटर ग्रिल देखने को मिलने वाली है, जिसकी मदद से गाड़ी को स्पोर्टी लुक मिलता है। इतना ही नहीं इसमें नए व्हील्स और बंपर भी देखने को मिलेंगे। सेफ्टी के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा फीचर भी दिया जाएगा।
एडवांस इंटीरियर
टाटा हैरियर ईवी में एडवांस्ड इंटीरियर देखने को मिल सकता है। इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल किया जाएगा। इतना ही नहीं इसमें इस ईवी में ऑटोमैटिक मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल भी मिल सकता है। इस गाड़ी में कई ड्राइविंग मोड के लिए रोटरी डायल के साथ एक नया सेंट्रल टनल, एक नया ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एसी वेंट और एक अन्य टच पैनल शामिल हैं। टाटा हैरियर एक प्रीमियम SUV है और इसलिए कंपनी इसके EV मॉडल में किसी भी तरह की कमी छोड़ना नहीं चाहती। जल्दी ही हम इसके नए अपडेट आपके लिए लेकर आयेंगे।
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
19 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
21 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
23 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines