Tata Harrier Discount: कार बाजार में इस समय पुराना स्टॉक क्लियर करने के लिए कार कंपनियां डिस्काउंट पर डिस्काउंट दे रही हैं। ऐसे में सीधा फायदा ग्राहकों को होगा। अगर आप भी इस समय एक नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। इस महीने (नवंबर) टाटा मोटर्स की सबसे लोकप्रिय एसयूवी हैरियर पर काफी अच्छा ऑफर दे रही है। न्यूज वेबसाइट ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ग्राहकों को MY 2023 Tata Harrier पर डीलरशिप के द्वारा 2.75 लाख रुपये तक का मैक्सिमम डिस्काउंट दिया जा रहा है।
ऐसे में अगर आप इस SUV को खरीदने की सोच रहे हैं तो आप डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए टाटा डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट भी शामिल है। हालांकि, कंपनी MY 2024 टाटा हैरियर पर सिर्फ 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। आइये जानते है टाटा हैरियर के फीचर्स, इंजन और कीमत के बारे में…
टाटा हैरियर को मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
सेफ्टी के मामले में यह काफी अच्छी है। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 6 एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट, 3 पॉइंट सीट बेल्ट और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग दी है। हैरियर को 4 वेरिएंट और 7 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह एक भरोसेमंद SUV है लेकिन अब ग्राहकों को यह गाड़ी उतना पसंद नही आ रही जितना पहले थी। लगातार इसकी बिक्री गिर रही है।
इंजन की बात करें तो टाटा हैरियर में 2.0-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो 170bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। माइलेज की बात करें तो हैरियर के मैनुअल वेरिएंट में 16.80 किलोमीटर प्रति लीटर जबकि ऑटोमेटिक वेरिएंट में 14.60 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने का दावा करती है।
पैनोरमिक सनरूफ समेत कई शानदार फीचर्स
टाटा हैरियर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.99 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 25.89 लाख रुपये तक जाती है। टाटा हैरियर में 12.3-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा इसमें 10.25-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया है। इसके अलावा इसमें 10-स्पीकर साउंड सिस्टम, ड्यूल जॉन ऑटोमेटिक एसी, वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें स्टैंडर्ड 6-एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। टाटा हैरियर एक दमदार SUV है और इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा XUV 700 से होगा।
यह भी पढ़ें: Hero की इस बाइक पर क्यों चलते हैं पंचायत के सचिव जी? कभी बाजार में था भौकाल
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
19 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines