Tata Safari and Harrier Discounts in March: मार्च का महीना चल रहा है और गाड़ियों पर मिलने वाला डिस्काउंट लगातार जारी है। मार्च में एक नई गाड़ी खरीदना इसलिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि इस महीने कंपनियां क्लोजिंग के चलते अपने पुराने और नए स्टॉक पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर करती हैं। इस महीने Tata Harrier और Safari पर बम्पर डिस्काउंट आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों गाड़ियों पर 75,000 रुपये तक का डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है।
टाटा के कुछ डीलर्स के पास अभी भी सफारी और हैरियर का पुराना स्टॉक (MY2024) बचा हुआ है, जिसे क्लियर करने के लिए डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि 2025 मॉडल पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस डिस्काउंट में कैश ऑफर, एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस शामिल हैं।
इंजन, पावर और कीमत
इंजन की बात करें तो दोनों SUVs में 2.0 लीटर का, 4 सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन लगा है जो 170hp की पावर और 350Nm का टॉर्क देता है। इनमें 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। डिजाइन और इंजन के दम पर शानदार SUV है। टाटा हैरियर की कीमत 15 लाख रुपये से लेकर 26.50 लाख रुपये तक जाती है। जबकि टाटा सफरी की कीमत 15.50 लाख रुपये से लेकर 27.25 लाख रुपये तक जाती है। अभी हाल ही में टाटा मोटर्स ने इन दोनों SUVs के Stealth Editions बाजार में पेश किये हैं। अगर आप इस महीने सफारी ये हैरियर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो जल्दी करें, क्योंकि 31 मार्च के बाद आपको यह डिस्काउंट शायद ही मिले। ऐसे में अभी कार खरीदने में आपका काफी फायदा हो सकता है।
जल्द आएगा टाटा टियागो का फेसलिफ्ट मॉडल
खबर आ रही है कि टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी छोटी कार टियागो का फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आ रही है। नया मॉडल टेस्टिंग के दौरान नजर आ चुका है। इस बार टियागो में कई बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई टियागो में cosmetic बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें 1.2L का पेट्रोल इंजन मिलेगा। नए मॉडल की कीमत भी 5 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Maruti Ertiga को टेंशन देने आ रही है Kia की 7 सीटर कार, इतनी होगी कीमत
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
9 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines