TaTa EV Cars: टाटा मोटर्स ने सोमवार को अप्रैल 2023 में अपनी कार बिक्री के आंकड़ें पेश किए हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि बीते माह लोगों ने कपंनी की डीजल और पेट्रोल कारों की बजाए ईवी कारों को अधिक खरीदा है।

विज्ञापन

चार फीसदी की गिरावट दर्ज

बीते अप्रैल में टाटा ने कुल 69,599 यूनिट बेची। वहीं, अप्रैल 2022 में यह संख्या 72,468 यूनिट थी। पिछले साल के मुकाबले कंपनी की कुल कारों की बिक्री में चार फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। टाटा कई नई ईवी कार पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Tata Nexon EV Dark Edition

Tata Nexon EV Dark Edition

Tiago, Nexon और Tigor मॉडल इलेक्ट्रिक 

टाटा ने बीते अप्रैल में इलेक्ट्रिक कारों के कुल 6,516 यूनिट बेचे। जबकि अप्रैल 2022 में यह संख्या 2,333 रही थी। ऐसे में ईवी वाहनों की बिक्री में कुल करीब 179 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। फिलहाल कंपनी की Tiago, Nexon और Tigor मॉडल के इलेक्ट्रिक वर्जन आते हैं।

विज्ञापन

कम बिके टाटा के कमर्शियल  व्हीकल 

टाटा के कमर्शियल व्हीकल की बिक्री के आंकड़ें देखें तो बीते अप्रैल में यह संख्या 22,492 यूनिट थी और अप्रैल 2022 में 30,838 कमर्शियल व्हीकल बिके थे। इनमें करीब 27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। टाटा अपने दमदार कमर्शियल व्हीकल के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ