Tata Curvv VS Nexon: भारत में इस समय टाटा कर्व और टाटा नेक्सन काफी लोकप्रिय एसयूवी हैं। इनकी बिक्री भी लगातार बढ़ रही है। दोनों ही SUV कई अच्छे फीचर्स और पावरफुल इंजन से लैस हैं। इतना ही नहीं दोनों गाड़ियां सेफ्टी के मामले में भी अव्वल हैं। ये दोनों ही गाड़ियां 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती हैं। टाटा नेक्सन की कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि टाटा कर्व की एक्स-शोरूम प्राइस 9.99 रुपये से शुरू होती है। अब इन दोनों गाडियों की कीमत में 2 लाख रुपये का अंतर है। इतना ही नहीं दोनों गाड़ियों पर टैक्स भी लगता है, लेकिन किस गाड़ी में कितना टैक्स लता है और किसे ख़रीदना बेस्ट है ? आइये जानते है ..
किस गाड़ी पर कितना Tax?
टाटा कर्व और नेक्सन दोनों ही गाड़ियों में 1.2 लीटर का इंजन लगा है। लेकिन यहां फर्क इन दोनों की लम्बाई का है। कर्व की लंबाई नेक्सन से ज्यादा है जिसकी वजह से कर्व पर ज्याद टैक्स लगता है। जिन गाड़ियों की लंबाई 4 मीटर से कम है, उन गाड़ियों पर कुल 29% का टैक्स लगता है। लेकिन जिन गाड़ियों की लंबाई 4 मीटर से ज्यादा है उन पर 43 फीसदी टैक्स लगता है। इतना ही नहीं 1200cc से कम इंजन वाली गाड़ियों पर भी टैक्स कम लगता है। जबकि 1200cc से ज्यादा इंजन वाली कारों पर टैक्स ज्यादा लगता है।
लम्बाई और इंजन के हिसाब से लगता है टैक्स
सरकारी गाइडलाइंस के मुताबिक, पेट्रोल, CNG से चलने वाली गाड़ियां, जिनमें 1200 cc से कम का इंजन लगा है और जिनकी लंबाई 4 मीटर से कम है, उन गाड़ियों पर कुल 29% का टैक्स लगता है जबकि जिन पेट्रोल, CNG से चलने वाली गाड़ियों में इंजन तो 1200 cc से कम का लगा है, लेकिन उनकी लंबाई 4 मीटर से ज्यादा है, तो ऐसी गाड़ियों पर सरकार टोटल 43% टैक्स लगता है।
Tata Curvv vs Tata Nexon
डिजाइन के मामले में टाटा कर्व और नेक्सन करीब-करीब एक जैसी ही लगती हैं। दोनों कारों में काफी समानताएं देखने को मिलते हैं। इतना ही नहीं दोनों गाड़ियों का इंटीरियर भी एक जैसा ही नजर आता है। लेकिन फिर भी कई मामलों में
कर्व, नेक्सन से ज्यादा बेहतर नजर आती है।
टाटा कर्व एक एसयूवी कूपे है जो बेहतर कम्फर्ट के लिए जानी जाती है। इसमें नेक्सन की तुलना ज्यादा व्हील बेस मिलता है जिसकी वजह से जब कर्व चलती है तो इसका ड्राइविंग अनुभव जबरदस्त है। टाटा कर्व में 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गये हैं जबकि नेक्सन में 16-इंच के अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है।
टाटा कर्व के टॉप मॉडल में आपको सनरूफ मिलेगा जबकि कर्व के सभी वेरिएंट पर सनरूफ की सुविधा मिलेगी।टाटा नेक्सन में 382 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है जबकि कर्व में 500 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। अगर आपका पास बजट की समस्या नहीं है तो आप टाटा कर्व के बारे में विचार का सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 8.49 लाख में Citroen Aircross का लिमिटेड एडिशन हुआ लॉन्च
संबंधित खबरें
टूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 hr agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
5 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines