Tata Curvv SUV Price Hike: टाटा मोटर्स की Curvv एसयूवी ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। लगातार इसे बुकिंग्स मिल रही है। टाटा ने नई कर्व को पेट्रोल-डीजल इंजनके साथ बाजार में उतारा है । ऑल न्यू कर्व की कीमत 9.99 लाख रुपये से लेकर 19 लाख रुपये तक जाती है । लेकिन ये कीमतें इंट्रोडक्ट्री हैं यानी कुछ ही समय के लिए हैं । बाद में कंपनी कीमतों के इजाफा कर सकती है । यानी अभी जो कीमतें हैं उनका फायदा उठाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक ये कीमत 31 अक्टूबर 2024 तक रहने वाली हैं, जिसके बाद 1 नंवबर से कंपनी कर्व की कीमतों में बदलाव कर सकती है ।
कीमत और वेरिएंट
टाटा कर्व पेट्रोल वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 9,99,990 रुपये रखी है । वहीं डीजल वेरिएंट की कीमत को 11,49,990 रुपये से शुरु किया गया है । टाटा कर्व के DCA वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 12,49,990 रुपये रखी गई है । टाटा कर्व के हाइपरियन GDi वेरिएंट की कीमत 13,99,990 रुपये से शुरू है । यानी ये सभी कीमतें कुछ ही समय के लिए । बाद में कीमतों में कितना इजाफा किया जाएगा ? इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
टाटा कर्व अपने डिजाइन और फीचर्स की वजह से खूब चर्चा में है। यह कूपे स्टाइल में है। इसमें स्पेस की कोई कमी नहीं है। 5 लोगो के बैठने की इसमें जगह मिलती है। कर्व में 208 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। सामान रखने के लिए इसमें 500 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
टाटा कर्व के हाइपरियन GDi वेरिएंट में वॉयस असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। कर्व में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है। कार में एरो इंसर्ट के साथ R17 अलॉय व्हील्स लगे हैं। टाटा की इस कार में ऑटोमेटिक टेम्परेचर कंट्रोल का फीचर दिया गया है।
Tata Curvv
अन्य फीचर्स की बात करें तो कर्व में क्रूज कंट्रोल फीचर भी मिलता है जो ड्राइविंग को स्मूथ और बेहतर बनाने में मदद करता है। पार्किंग को बेहतर बनाने के लिए रिवर्स कैमरा भी लगाया गया है। इस कार में ऑटो हेडलैम्प्स लगे हैं जो कम रोशिनी होने पर अपने आप ऑन होते हैं। कर्व में रेन सेंसिंग वाइपर्स का भी इस्तेमाल किया गया है।बेहतर रोशिनी के लिए कार में एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें6 एयरबैग्स भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Kia की फैमिली कार लॉन्चिंग से पहले सुपरहिट, 24 घंटे में मिली 1822 बुकिंग्स
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
12 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines