Tata Curvv Price Hiked: देश में लगातार गाड़ियों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर ही पड़ रहा है। कार निर्माता निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की ओर से अपनी कारों की कीमतों में बदलाव किया जा रहा है। कंपनी ने अभी हाल ही में अपने सेडान कार टिगोर की कीमत में इजाफा किया था और अब कंपनी ने अपनी पहली कूप ‘कर्व’ एसयूवी की कीमत में बदलाव कर दिया है। अब इस गाड़ी को खरीदने के लिए आपको अपनी जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ेगी। आइये जानते हैं कितनी महंगी हुई कर्व?
टाटा कर्व हुई महंगी
Tata Curvv कंपनी की पहली कूप एसयूवी है, लेकिन इसे ख़रीदना महंगा हो गया है। कंपनी ने इस कार की कीमत में 17,000 रुपये तक का इजाफा कर दिया है। बढ़ी हुई कीमत को लागू कर दिया है। बढ़ी हुई कीमत को वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिया गया है।
कंपनी ने कर्व के बेस वेरिएंट की कीमत में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन इसके सेकेंड बेस वेरिएंट से कीमत में इजाफा हुआ है। Curvv Pure Plus वेरिएंट और Smart Diesel की कीमत में इजाफा नहीं हुआ है। वहीं बाकी सभी वेरिएंट्स की कीमत में 3000 से 17000रुपये बढ़ाए गए हैं। ऑटोमैटिक और सीएनजी में भी सभी वेरिएंट्स की कीमत अपडेट की गई है।
Tata Curvv की कीमत
कर्व के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत को 10 लाख रुपये ही है। इसके 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल की एक्स-शोरूम कीमत 11.30 लाख रुपये से 15 लाख रुपये के बीच है। कर्व के 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमत 12.67 लाख रुपये से 16.37 लाख रुपये के बीच है। इसके 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल 125PS वेरिएंट की कीमत 14.20 से 17.70 लाख रुपये है।
1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक 125PS की कीमत 16.70 से 20 लाख रुपये, 1.5 लीटर टर्बो डीजल मैनुअल की कीमत 11.50 लाख रुपये से 17.83 लाख रुपये, 1.5 लीटर टर्बो डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 14.30 लाख रुपये से 19.33 लाख रुपये के बीच रखी गई है। टाटा कर्व का सीधा मुकाबला Citroen Basalt से है।
यह भी पढ़ें: टाटा की ये सस्ती सेडान कार हुई काफी महंगी! डिजायर और अमेज को देती है कड़ी टक्कर
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
6 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines