Citroen’s upcoming SUV: भारत में एसयूवी गाड़ियों की मांग में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में अब फ्रांसीसी ब्रांड Citroen ने पुष्टि की है कि उसकी नई आने वाली SUV कूपे जिसे अब तक C3X के नाम से जाना जाता था, उसे बेसाल्ट (Basalt) नाम दिया गया है। 27 मार्च, 2024 को कंपनी इस नए मॉडल के डिजाइन से पर्दा उठाने जा रही है। सिट्रोएन बेसाल्ट (Basalt) के इंटीरियर का खुलासा बाद में किया जाएगा।
Tata Curvv से होगा मुकाबला
इस नए मॉडल का असली मुकबला टाटा मोटर्स की आने वाली ‘Curvv SUV coupe’ से होगा। नई Basalt को CMP प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया जाएगा । इसमें कंपनी की मौजूदा Citroen C3 Aircross के ही फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। भारत में इस नए मॉडल की बिक्री अगले कुछ महीनों में शुरू हो सकती है।
C सेगमेंट में आएगी नई Citroen Basalt
आगामी बेसाल्ट को C सेगमेंट में लॉन्च किया जायेगा। सामने आई कुछ अहम् जानकारी की मानें तो कंपनी इस नए मॉडल को डेली यूज़ के हिसाब से डिजाइन करेगी और यह एक प्रैक्टिकल एसयूवी के तौर पर बनाई जायेगी। इसके डिजाइन फोर डोर कूपे पर बेस्ड होगा। इसमें हाई राइडिंग क्वालिटी ऑफर होगी।
डिजाइन, फीचर्स और इंजन
डिजाइन की बात करें तो नये मॉडल का एक टीजर सामने आया है जिसमें इसकी टेल लाइट की डिटेल्स मिलती है, साथ इसमें शार्क फिट एंटीना भी देखा जा सकता है। इंजन की ज्यादा जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन इतना जरूर पता चल पाया है कि नई बेसाल्ट में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है।
इस इंजन को मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया जाएगा। खबर यह भी अ रही है कि जल्द ही इस नए मॉडल का EV वर्जन भी पेश किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
12 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
15 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
19 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines