Tata Curvv Price hike: देश में कारों के महंगा होने का सिलसिला जारी है। एक बार फिर टाटा मोटर्स ने अपनी कूपे-SUV, Curvv की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने इस कार पर 3000 रुपये से लेकर 13,000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। कीमतों में बढ़ोतरी वेरिएंट के आधार पर की गई है। लेकिन कर्व के एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसे पहले भी पिछले महीने कंपनी ने कर्व की कीमत में 17,000 रुपये तक का इजाफा किया था। आइये जानते हैं इस बार कर्व के किस वेरिएंट में कितना इजाफा हुआ है।
महंगी हुई Tata Curvv
टाटा कर्व के बेस वेरिएंट की कीमत अभी भी 10 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि इसके कुछ वेरिएंट्स की कीमतों बदलाव कर दिया गया है, जबकि कई वेरिएंट की कीमतों को कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ये वेरिएंट हुए महंगे
- Tata Curvv Creative S GDI टर्बो-पेट्रोल MT
- Accomplished+ A GDI टर्बो-पेट्रोल DCA
- Creative+ S GDI टर्बो-पेट्रोल MT
- Creative+ S GDI टर्बो-पेट्रोल DCA
- Accomplished S GDI टर्बो-पेट्रोल MT
- Accomplished+ A GDI टर्बो-पेट्रोल MT
- Accomplished+ A GDI टर्बो-पेट्रोल DCA
इन वेरिएंट्स के अलावा बाकी सभी वेरिएंट की कीमत में 13,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
ये वेरिएंट नहीं हुए महंगे
- Smart डीजल MT
- Accomplished S GDI टर्बो-पेट्रोल MT डार्क एडिशन
- Accomplished S GDI टर्बो-पेट्रोल DCA डार्क एडिशन
- Accomplished+ A GDI टर्बो-पेट्रोल MT डार्क एडिशन
- Accomplished+ A GDI टर्बो-पेट्रोल DCA डार्क एडिशन
- Accomplished S डीजल MT डार्क एडिशन
- Accomplished S डीजल DCA डार्क एडिशन
- Accomplished+ A डीजल MT डार्क एडिशन
- Accomplished+ A डीजल DCA डार्क एडिशन
इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो टाटा कर्व में 3 इंजन ऑप्शन का ऑप्शन मिलता है, जिसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन है। इसके 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन को 118 hp की पावर और 170 Nm का टॉर्क मिलता है। जबकि 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन को 123 hp की पावर और 225 Nm का टॉर्क जनरेट मिलता है। इसके अलावा कर्व के 1.5-लीटर डीजल इंजन को 116 hp की पावर और 260 Nm का टॉर्क मिलता है। ये तीनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 7-स्पीड DCA गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आते हैं।
यह भी पढ़ें: 7 जुलाई को आएगा Mahindra XUV 3XO का नया वेरिएंट, इस बार मिलेगी ज्यादा सेफ्टी!
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
13 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
16 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
18 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines