Tata Curvv discount: भारतीय कार बाजार में एक बार फिर डिस्काउंट का मेला लग गया है। कार कंपनियां इस समय मुश्किल दौर में हैं। गाड़ियों का पुराना स्टॉक (साल 2024) अभी तक क्लियर नहीं हुआ है। पुरानी इन्वेंट्री को हर हाल में क्लियर करना जरूरी है वरना बाद में इन्हें बेचना और भी कठिन हो जाएगा। फरवरी में कारों के नए और पुराने मॉडल पर डिस्काउंट दिया जा रहा है ताकि सेल स्मूथ रहे। इस महीने अगर आप Tata Curvv खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस गाड़ी पर इस समय काफी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है।
Tata Curvv पर आया पहली बार Discount
टाटा मोटर्स की पहली कूप एसयूवी कर्व को 2024 में लॉन्च किया था, लेकिन इसकी सेल में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। यह गाड़ी ग्राहकों की उतनी पसंद नहीं आई जितना कंपनी ने उम्मीद की थी। इसलिए पहली बार कंपनी ने इस गाड़ी पर डिस्काउंट पेश किया है ताकि इसकी बिक्री को बूस्ट मिल सके। जानकारी के मुताबिक Tata Curvv Coupe पर इस महीने 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट कर्व के ICE और EV वर्जन पर मिल रहा है।
टाटा कर्व के ICE वर्जन पर इस समय सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। कर्व के 2024 मॉडल पर इस महीने में 50,000 रुपये तक बचाए जा सकते हैं। जबकि इसके 2025 मॉडल पर इस महीने 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं कर्व के इलेक्ट्रिक वर्जन पर भी इस महीने 20,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
Tata Curvv की कीमत
टाटा कर्व ICE वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से लेकर 19.19 लाख रुपये तक जाती है। वहीं इसके EV वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये से लेकर 21.99 लाख रुपये तक जाती है।
यह भी पढ़ें: 33km का माइलेज देने वाली Maruti Suzuki की ये कार हुई अब महंगी, जानें अब नई कीमत
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines