Tata CURVV CNG: टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी पहली कूपे एसयूवी CURVV को भारत में पेश किया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 45kWh और 55kWh बैटरी का ऑप्शन मिलता है जो क्रमशः 502km और 585km की रेंज ऑफर करता है। ख़ास बात ये है कि केवल 15 मिनट के चार्ज पर यह 150km चलेगी की रेंज ऑफर करेगी। 10-80% चार्ज होने में इसे सिर्फ 40 मिनट का समय लगता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स नई कर्व को iCNG में भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
Tata CURVV आएगी CNG में
नई कर्व में भी ड्यूल CNG टैंक को शामिल किया जा सकता है जो 30-30 लीटर के हो सकते हैं, जिससे डिग्गी (boot) में स्पेस की कोई किल्लत नहीं होगी। टाटा अपनी CNG कारों में iCNG टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। इसका अलावा टाटा की कारें CNG मोड पर डायरेक्ट स्टार्ट होती हैं जबकि अन्य CNG कारें पहले पेट्रोल मोड पर स्टार्ट की जाती हैं उसके बाद CNG पर शिफ्ट किया जाता है। Tata CURVV CNG के बारे में फिलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है।
फीचर्स की लंबी लिस्ट
नई टाटा कर्व में 12.3 इंच का फ्री-फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिल दिया है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, Level-2 ADAS, फोर्टिफाइड बॉडी स्ट्रक्चर, थ्री पाइंट सीट बेल्ट, डिस्क ब्रेक 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इतना ही नहीं इसमें सामान रखने के लिए 500 लीटर का बूट स्पेस भी दिया है।
फ़ास्ट नहीं है टाटा कर्व EV
0-100 किलोमीटर की रफ़्तार पकड़ने के लिए इसे 8.6 सेकंड्स का समय लगता है। इसके सभी वेरिएंट में 167hp की पावर मिलती है। नई कर्व में 18 इंच के टायर्स मिलते हैं जोकि बेस्ट इन क्लास कहे जा सकते हैं। इसमें 190mm ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। नई कर्व बहुत ज्याद फ़ास्ट नहीं है।
ज्यादा कीमत ने किया निराश
नई CURVV EV की कीमत 17.49 रुपये से लेकर 21.99 रुपये तक जाती है, हमारे हिसाब से इसकी कीमत ज्यादा है। आजकल कंपनियां गाड़ियों में भर-भर के फीचर्स दे रही हैं… एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची हुई है।
ज्यादा फीचर्स कारों में डाल दिए जाते हैं और बाद में इनकी कीमत आम ग्राहकों की पहुंच से बाहर निकल जाती है। खैर नई कर्व पेट्रोल को अगले महीने पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Mahindra ने दिखाया नई Thar Roxx का चेहरा! इस दिन होगा कीमत का खुलासा
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
15 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines