Tata Curvv: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स इस समय भारत में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेचती है। हाल ही में कंपनी ने नई इलेक्ट्रिक कार टाटा कर्व का एक वीडियो टीजर जारी कर दिया है। इस टीजर में गाड़ी की हल्की सी झलक नज़र आती है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में कंपनी की तरफ से कुछ और नई जानकारी अगले टीजर के जरिये मिले। आपको बता दें कि इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में टाटा मोटर्स ने Curvv का प्रोडक्शन मॉडल पेश किया था। यह एक इलेक्ट्रिक कूपे होगी जोकि बड़ी बैटरी के साथ आएगी।
टीजर में दिखी कार की झलक ?
नई कर्व के टीजर में कार की स्लोपिंग रूफ-लाइन को साफ़ देखा जा सकता है। इतना ही नहीं टीजर में नए मॉडल में LED टेल लाइट्स भी देखने को मिलती है। पहली बार टाटा अपनी किसी कार में फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स शामिल करेगी। नई कर्व में स्लीक कनेक्टेड LED DRL’s शामिल किये जायेंगे। कार में वेलकम और गुडबाय फंक्शन को भी ऑफर किया जा सकता है जोकि एक महंगा फीचर है।
Tata Curvv EV के फीचर्स और कीमत
टाटा मोटर्स की नई कर्व इलेक्ट्रिक को इस साल फेस्टिव सीजन से ठीक पहले लॉन्च किया जाएगा। इसे Tata’s Acti.ev प्लेटफ़ॉर्म पर बनाया गया है। इसमें बड़ी बैटरी मिलेगी जो फुल चार्ज पर 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेगी। भारत में कई बार इसे टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसे 20 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
कूपे कार का डिजाइन
कूपे कार (Coupe Car ) में 2 डोर्स होते हैं। जबकि हैचबैक, सेडान, एमपीवी और एसयूवी में 4 डोर्स मिलते हैं। हर कूप कार में फिक्स रूफ होती है। 2 दरवाजे वाली कन्वर्टिबल कारें कूपे कार सेगमेंट में नहीं आती है। इनका साइज़ अन्य कारों की तुलना में छोटा होता है, लेकिन ये दिखने में स्पोर्टी भी होता है।
डिजाइन और इंटीरियर
इसके इंटीरियर में नयापन देखने को मिलेगा साथ ही इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। यह भारत की पहली और सस्ती कूपे कार होगी और यही वजह है कि ग्राहकों को इसका बड़ी ही बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
टाटा कर्व में होगी फीचर्स की लम्बी लिस्ट
| No. | फीचर्स |
| 1 | 6 एयरबैग्स |
| 2 | एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम |
| 3 | लेवल 2 ADAS |
| 4 | डिस्क ब्रेक्स |
| 5 | 360 कैमरा |
| 6 | 3 पॉइंट सीट बेल्ट |
| 7 | हाई स्पीड अलर्ट |
| 8 | ब्रेक असिस्ट |
| 9 | हिल असिस्ट |
| 10 | 12.3 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम |
| 11 | 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले |
| 12 | फ़ास्ट चार्जिंग ऑप्शन और बड़ी ग्रिल |
फेस्टिव सीजन में बचेगी धूम
टीजर के अलावा अभी तक कंपनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इसे किस महीने में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन सोर्स के मुताबिक नया मॉडल फेस्टिव सीजन से ठीक पहले आएगा। भारत में इसका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki eVX और Hyundai Creta EV से होगा।
दो इंजन ऑप्शन में भी लाने की तैयारी
Tata Curvv को इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च करने साथ ही इसे दो इंजन ऑप्शन में भी बाजार में उतारा जा सकता है। इसमें 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 115 PS की पावर जनरेट करेगा। इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन के भी मिलने की भी उम्मीद है। पेट्रोल मॉडल की कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू हो सकती है ।
यह भी पढ़ें: Maruti Swift नहीं, Tata की ये कार बनी No.1, क्रैश टेस्ट में मनवा चुकी है लोहा
संबंधित खबरें
15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
6 hrs agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
9 hrs agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
10 hrs agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
1 day agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
1 day agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
2 days agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
2 days agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines