Tata Curvv EV launches update: टाटा मोटर अपनी कूपे स्टाइल एसयूवी Curvv को इस साल भारत में लॉन्च करने जा रही है। लगाता इसके लॉन्च को लेकर Updates आती रही हैं। लेकिन अब बताया जा रहा है कि इस साल इस साल सितम्बर में इसे लॉन्च किया जायेगा जबकि पेट्रोल मॉडल को साल के अंत तक या अगले साल की शरुआत में लाया जाएगा। इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में टाटा ने पहली Curvv EV का प्रोडक्शन रेडी मॉडल पेश किया था।
नई Curvv ने डिजाइन से लोगों को खूब आकर्षित किया था। Tata Curvv एक इलेक्ट्रिक कूपे डिजाइन में होगी और इसमें आराम का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इससे पहले खबरे आ रही थी कि जून-जुलाई में इसे लॉन्च किया जाएगा। यह कम कीमत वाली लग्जरी कार के रूप में आएगी।
सिगल चार्ज में 500km की रेंज!
कर्व में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा साथ ही इसमें वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कैपेसिटिव कंट्रोल लेवल-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा सिस्टम और 6 एयर बैग्स जैसे अच्छे सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे। इसमें वेंटिलेटेड सीटें मिल सकती हैं।
Curvv EV एक जबरदस्त बैटरी पैक से लैस होगी, जो एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज ऑफर कर सकती है। इसके इंटीरियर में न सिर्फ नयापन देखने को मिलेगा बल्कि इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। यह भारत की पहली और सस्ती कूपे कार होगी और यही वजह है कि ग्राहकों को इसका बड़ी ही बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
क्यों करें Curvv EV का इंतजार?
इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में टाटा मोटर्स ने काफी अच्छा काम कर रही है। डिजाइन और क्वालिटी को अगर छोड़ दें तो मजबूती में टाटा की कारें काफी बेहतरीन मानी जाती हैं। Curvv इंडिया की सस्ती कूपे कार के रूप में आएगी। इसकी संभावित कीमत 15 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। लेकिन कंपनी की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। अब देखना होगा तक इसे लॉन्च किया जाएगा और किस कीमत में इसे बेचा जाएगा।
यह भी पढ़ें: एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम वाली ये हैं सबसे सस्ती बाइक्स, कीमत 80 हजार से शुरू
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
5 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
6 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
8 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
11 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
12 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines