Tata CURVV EV Launched: टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी पहली कूपे एसयूवी CURVV को भारत में लॉन्च कर दिया हैं। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 17.49 लाख रुपये से शुरू होती है। महज 15 मिनट के चार्ज पर यह 150km चलेगी की रेंज ऑफर करेगी। इसमें 500 लीटर का boot स्पेस दिया है। Tata CURVV EV में बड़ी बैटरी पैक दिया है। इसमें 45kWh और 55kWh बैटरी का ऑप्शन मिलता है जो क्रमशः 502km और 585km की रेंज ऑफर करता है।
कंपनी का दावा हा कि 15 मिनट के चार्ज पर यह 150 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगी जोकि इसका प्लस पॉइंट है। 0-100 किलोमीटर की रफ़्तार पकड़ने के लिए इसे सिर्फ 8.6 सेकंड्स का समय लगता है। इसके सभी वेरिएंट में 167hp की पावर मिलती है। इसमें 5 वेरिएंट मिलेंगे। इसमें 18 इंच के टायर्स दिए गये हैं।
कीमत और फीचर्स
CURVV EV की कीमत 17.49 रुपये से लेकर 21.99 रुपये तक जाती है। भारत में इसका सीधा मुकाबला MG ZS EV से होगा जिसकी कीमत 18.98 लाख रुपये से लेकर 25.44 लाख रुपये तक जाती है। नई कर्व के लिए बुकिंग 12 अगस्त से शुरू होंगी और 14 अगस्त से ग्राहक इसकी टेस्ट ड्राइव कर सके हैं। वहीं कंपनी दो सितंबर को इसके पेट्रोल और डीजल वेरिएंट लॉन्च करेगी।
इंटीरियर की बात करें तो यहां पर 12.3 इंच का फ्री-फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिल सकता है।10-80% चार्ज होने में इसे सिर्फ 40 मिनट का समय लगता है इसमें 190mm ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।
यह भी पढ़ें: Nexon की गिरती बिक्री से परेशान टाटा ने दे दिया लाख रुपये का डिस्काउंट
Level-2 ADAS
टाटा कर्व ईवी में सेफ्टी के लिए कई एडवांस्ड फीचर्स को शामिल किया गया हैं। इसमें 6 एयरबैग्स के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, Level-2 ADAS, फोर्टिफाइड बॉडी स्ट्रक्चर, थ्री पाइंट सीटबेल्ट, डिस्क ब्रेक 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Tata Punch और Maruti Brezza की जगह ग्राहकों ने जमकर खरीदी ये SUV, कीमत भी आपके बजट में
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
17 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
20 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
22 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines