हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Tata की नई Curvv EV, नींद आते ही ड्राइवर को करेगी अलर्ट! कीमत और लॉन्चिंग पर आया बड़ा अपडेट

Tata Curvv EV: टाटा की नई भारत में 7 अगस्त को दस्तक देने जा रही है। लेकिन लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स और इंटीरियर लीक हो गये हैं। नई Tata Curvv को इलेक्ट्रिक वर्जन के साथ दो इंजन ऑप्शन में भी बाजार में उतारा जा सकता है।

विज्ञापन

Tata Curvv: टाटा मोटर्स अपनी नई कर्व को लेकर इस समय खूब चर्चा में है। यह टाटा की पहली कूपे एसयूवी है जोकि भारत में एक और सेगमेंट तैयार कर करेगी। कूपे सेगमेंट पहले से ही मौजूदा है, जिसमें सिर्फ महंगी लग्जरी कारें ही देखने को मिलती रही हैं। लेकिन कूपे सेगमेंट को पहले से ज्यादा किफायती बनाया जा रहा है। नई Curvv को भारत में 7 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इसका इंटीरियर लीक हो गया है। क्या कुछ खास और नया देखने को मिलेगा ? भारत की पहली सस्ती कर्व में? आइये जानते हैं।

ऐसा होगा इंटीरियर

नई टाटा कर्व के डैशबोर्ड का लेआउट नेक्सॉन के समान है, जिसमें एक बड़ी फ्लोटिंग टचस्क्रीन दी गई है। यहां पर 12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसके ठीक नीचे एसी वेंट और एक टच बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल दिए गये हैं जो Nexon में भी देखा गया है। नई कर्व में एक 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है ड्यूल टोन फिनिश है जो कंपनी की ही हैरियर और सफारी की याद दिलाता है।

इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है, जैसा कि नेक्सॉन में देखा गया है। इसके अतिरिक्त, डैशबोर्ड ट्रिम में सिल्वर टेक्सचर्ड पैटर्न दिखाई देता है, जो नेक्सॉन पर देखे गए मानक ब्लैक फिनिश से अलग है। नई कर्व में थोड़ा नयापन भी देने की कोशिश की गई है ताकि ग्राहकों को इसमें कुछ अलग नजर आये। डोर्स पैड्स थोड़े अलग हैं। गियर लीवर और वायरलेस चार्जिंग पैड नेक्सॉन के समान है। कर्व के आईसीई वेरिएंट में भी समान इंटीरियर लेआउट होने की संभावना है। कर्व ईवी के बाहरी हिस्से में भी नेक्सॉन की झलक नजर आती है।

विज्ञापन

नई Curvv EV के फीचर्स

Curvv EV में लेवल 2 ADAS फीचर्स, ऑटो होल्ड फंक्शन, ESP, नींद आने पर ड्राईवर को अलर्ट सिस्टम, 18 इंच के एलाय व्हील्स, प्लस डोर्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक्स और ऑटो होल्ड फंक्शन जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। कर्व की सीटें 6- Way एडजस्टेबल हैं,साथ ही ये सीटें वेंटीलेटेड हैं। इतना ही नहीं रिक्लाइन फंक्शन भी इनमें देखने को मिलेगा। पैनोरमिक सनरूफ और पावर टेलगेट जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा फ्रंट और रियर में 45W Type-C चार्जिंग पोर्ट्स मिलेंगे।

दो इंजन ऑप्शन

नई Tata Curvv को इलेक्ट्रिक वर्जन के साथ दो इंजन ऑप्शन में भी बाजार में उतारा जा सकता है। इसमें 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 115 PS की पावर जनरेट करेगा। इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन के भी मिलने की भी उम्मीद है। पेट्रोल मॉडल की कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

विज्ञापन

सिंगल चार्ज में चलेगी 500 किलोमीटर!

रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की नई फ्लैगशिप Curvv Coupe SUV में 55-60 kWh का बैटरी पैक होने की उम्मीद है। फुल चार्ज पर यह 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज ऑफर कर सकती है। जबकि इसकी रियर वर्ल्ड रेंज 450 किलोमीटर तक जा सकती है। कर्व फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी।

यह भी पढ़ें: 159 km की रेंज और कीमत 64000 रुपये से शुरू, ये हैं देश के सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola