Tata Curvv CNG भारत में लॉन्च होने जा रही है, हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देख गया है, जिसे देखकर अब यह साफ़ हो गया है कि जल्द ही इसे कीमत के साथ पेश कर दिया जाएगा। लगातार इस कार को लेकर बाजार में खबरें आ रही हैं। काफी समय से इस कार की टेस्टिंग चल रही है। हाल ही में इसे पुणे में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है, जो इसके सीएनजी वेरिएंट की पुष्टि करती है। भारत में Tata Curvv की बिक्री बहुत अच्छी नहीं है, ऐसे ने CNG के दम पर कंपनी अपनी बिक्री को बढ़ाना चाहती है। Tata Curvv को कब लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत कितनी होगी ? आइये जानते हैं…
लॉन्च और कीमत
Tata Curvv CNG को भारत में इस साल मई-जून या फिर साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है कि इस गाड़ी की कीमत 10 लाख रुपये के आस-पास रह सकती है। वहीं कंपनी की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। चलिए जान लेते हैं इस कार के फीचर्स …
डिजाइन और फीचर्स
Tata Curvv CNG के बाहरी डिजाइन और में इंटीरियर में कोई बदलाव होगा। Curvv CNG में भी 30-30 लीटर के (60 लीटर) दो CNG टैंक शामिल किये जाएंगे।CNG टैंक के बाद भी इसके बूट में स्पेस की कोई कमी नहीं होने वाली। Twin CNG सिलिंडर टेक्नोलॉजी के टाटा की दूसरी कारों में भी स्पेस की कोई दिक्कत नहीं होती है। खास बात ये है कि यह भारत की पहली सीएनजी कार है जिसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी किट दी गई है।
इंजन और सेफ्टी
Tata Curvv CNG में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, लेकिन CNG मोड पर पावर और टॉर्क आउटपुट में कुछ बदलाव किये जा सकते हैं। यही इंजन Nexon CNG को भी पावर देता है। टाटा कर्व CNG में सेफ्टी फीचर्स की कोई कमी नहीं होगी। यह कार पहले ही क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त कर चुकी है।
फीचर्स की बात करें तो Curvv में 12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 10.25 इंच के डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ ऑफर की जा रही है। सेफ्टी के लिए कर्व में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EPS, ब्रेक असिस्ट, 3 पॉइंट सीट बेल्ट और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार की नई EV पॉलिसी में क्या-क्या बदलाव? बंद होगा पेट्रोल-CNG वाहन रजिस्ट्रेशन
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
36 mins agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
20 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
23 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines