Tata Curvv CNG: मारुति सुजुकी के बाद टाटा मोटर्स दूसरी ऐसी कार कंपनी है जो सबसे ज्यादा CNG कारों का निर्माण और बिक्री कर रही है। हाल ही में टाटा में अपनी कूपे स्टाइल कर्व कार को लॉन्च किया। इस कार ने अपने डिजाइन से लाखों लोगों को लुभाया। टाटा कर्व में पेट्रोल, डीजल और EV के ऑप्शन मिलते हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि कर्व को CNG में भी लॉन्च किया जाएगा। अगर आप भी Curvv CNG का इंतजार कर रहे हैं तो यहां हम आपको इस कार से जुड़ी कुछ संभावित जानकारी शेयर कर रहे हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
टर्बो पेट्रोल CNG इंजन
इंजन और पावर की बता करें तो Tata Curvv CNG में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जो करीब 99 bhp and 170 Nm का टॉर्क दे सकता है। लेकिन है। सीएनजी किट के साथ, पावर और टॉर्क आउटपुट में कुछ बदलाव किये जा सकते हैं। यही इंजन Nexon CNG को भी पावर देता है। टाटा नेक्सन सीएनजी की कीमत 8.99 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत 14.59 लाख रुपये है।
यह भारत की पहली सीएनजी कार है जिसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी किट दी गई है।इसमें पैनोरमिक सनरूफ़ भी दिया गया है। इस गाड़ी में 30-30 (60 लीटर) के दो CNG टैंक दिए गये हैं। CNG टैंक के बाद भी इसके बूट में स्पेस की कोई कमी नहीं होने वाली। Twin CNG सिलिंडर टेक्नोलॉजी के टाटा की दूसरी कारों में भी स्पेस की कोई दिक्कत नहीं होती है।
Tata Curvv
Tata Curvv CNG के संभावित फीचर्स
सेफ्टी के लिए कर्व में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EPS, ब्रेक असिस्ट, 3 पॉइंट सीट बेल्ट और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिल सकती है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए Tata Curvv में12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। म्यूजिक लवर्स के लिए इस गाड़ी में 9 स्पीकर और JBL का वॉयस असिस्ट सिस्टम दिया गया है। यह कार 10.25 इंच के डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ ऑफर की जा रही है, जिससे इसे हाई क्लास इंटीरियर लुक मिलता है।
Tata Curvv
Curvv CNG के डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। जो लोग ज्यादा माइलेज की उम्मीद करते हैं उन्हें कर्व CNG का इन्तजार करना चहिये। सेफ्टी के लिए यह गाड़ी अव्वल है। भारत में टाटा कर्व CNG को इस साल के अंत तक या फिर अगले साल ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत 10 लाख रुपये के आस-आस आ सकती है।
यह भीं पढ़ें: 27Km की माइलेज, 5.32 लाख रुपये कीमत, इस 7 सीटर कार को 10 हजार से ज्यादा लोगों ने खरीदा
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
36 mins agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
20 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
23 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines