Upcoming SUV in India: भारत में अगले कुछ महीनों में नई कारें लॉन्च होने जा रही हैं। कार कंपनियां भी फेस्टिव सीजन से पहले नए मॉडल बाजार में उतार कर अपनी बिक्री को बढ़ाने की कोशिश में हैं। इसलिए अगर आप भी एक नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी से अपना बजट तैयार कर लें। अगले महीने हुंडई मोटर इंडिया अपनी 7 सीटर Alcazar को लॉन्च करेगी जबकि Tata Curvv का पेट्रोल मॉडल भी लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों ही गाड़ियां फैमिली क्लास को टारगेट करेंगी। जानते हैं इन दोनों SUVs के फीचर्स और संभावित कीमत के बारे में…
Tata Curvv
भारत में टाटा मोटर्स अपनी मजबूत गाड़ियों के लिए लोकप्रिय है। हाल ही में टाटा मोटर्स ने कर्व इलेक्ट्रिक को लॉन्च किया था, लेकिन अब कंपनी अगले महीने कर्व का ICE (इंटरनल कम्बशन इंजन) वर्जन लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में 3 सितंबर को इस नए मॉडल को पेश किया जाएगा। नई कर्व में 3 इंजन के ऑप्शन उपलब्ध होंगे। जिनमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, 1.2-लीटर GDI पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं।
सभी इंजन में पावर और टॉर्क में फर्क देखने को मिलेगा। फीचर्स की बात करें तो नई कर्व में बिग साइज टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जो कई कनेक्टेड फीचर्स से लैस होगा। इसके अलावा कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, और वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलेंगे। सेफ्टी के लिए इस कार में ADAS, 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम समेत कई एडवांस्ड फीचर्स को शामिल किया जाएगा। कीमत की बात करें तो नई कर्व की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
Hyundai Alcazar Facelift
फैमिली को ध्यान में रखते हुए हुंडई मोटर इंडिया अपनी नई फेसलिफ्ट एसयूवी अल्काजार को लॉन्च करने की तैयारी में है। नई अल्काजार फेसलिफ्ट 9 सितंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च होगी। नया मॉडल मौजूदा क्रेटा पर ही बेस्ड होगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसकी कुछ तस्वीरें पेश की हैं। नई अल्काजार के फ्रंट और रियर लुक में काफी नयापन देखने को मिलेगा। नये मॉडल में नया बंपर, हुड, स्किड प्लेट और ग्रिल लगाई गई है। नई कर्व में लेवल–2 ADAS तकनीक और 70 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स को शामिल किया जाएगा, वैसे भी हुंडई अपनी कारों में सबसे ज्यादा फीचर्स देने के लिए पॉपुलर है।
इंजन की बात करें तो हुंडई की नई अल्काजार में 1.5-लीटर डीजल का ऑप्शन भी मिल सकता है, जिसके साथ में टॉर्क कन्वर्टर और एक मैनुअल ट्रांसमिशन लगा मिल सकता है। इसके अलावा इसमें 1.5-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 6-स्पीड मैनुअल या एक DCT ट्रांसमिशन मिल सकता है।
इतना ही नहीं इसमें उम्मीद ये भी है कि नए मॉडल को 2.0 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन अभी कंपनी ने इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। कीमत की बात करें तो नई अल्काजार की एक्स-शोरूम कीमत 16.77 लाख रुपए से लेकर 21.28 लाख रुपये तक जाती है। भारत में इसका सीधा मुकाबला Maruti XL6 और Kia Carens से होगा। तस्वीरों में नया मॉडल अपने डिजाइन की वजह से आकर्षित कर रहा है।
यह भी पढ़ें: 37km की माइलेज देगी नई Maruti Fronx, इस खास टेक्नोलॉजी के साथ होगी लॉन्च
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
15 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines