Upcoming SUVs in India: इस साल भारत में कई नई गाड़ियां लॉन्च के लिए तैयार हैं। अगले 2-3 महीनों में आपको कई नए मॉडल देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स और सिट्रोएन अपनी नई SUVs को लॉन्च करेंगी। अगर आप एक नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इन्तजार कीजिये। आपको बता दें कि अब आने वाला दौर SUV वाहनों का होगा। इसलिए कार कंपनियां भी इसी सेगमेंट पर दाव लगा रही हैं। SIAM के मुताबिक भारत में SUV सेगमेंट भी तेजी से ग्रोथ कर रहा है।
Tata Curvv
टाटा मोटर्स अपनी नई Curvv को इस साल अगस्त में लॉन्च करने जा रही है। यह एक इलेक्ट्रिक कूपे होगी जोकि बड़ी बैटरी के साथ आएगी। यह फुल चार्ज में यह 500 किलोमीटर की रेंज ऑफर कर सकती है। भारत में इसका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki eVX और Hyundai Creta EV से होगा। Curvv भारत की पहली सस्ती एसयूवी होगी। हाल ही में टाटा ने नई Curvv को पेश किया था, और इसके डिजाइन ने सभी को आकर्षित भी किया था। इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
Citroen Basalt
Citroen की नई Basalt एसयूवी भी इस साल अगस्त में लॉन्च होगी। हाल ही में कंपनी ने इस नए मॉडल के डिजाइन से पर्दा उठाया था। सिट्रोएन बेसाल्ट (Basalt) के इंटीरियर का खुलासा बाद में किया जाएगा। इस नए मॉडल का असली मुकाबला टाटा मोटर्स की आने वाली Curvv से ही होगा।
नई Basalt को CMP प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया जाएगा।इसमें कंपनी की मौजूदा Citroen C3 Aircross के ही फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। भारत में इस नए मॉडल की बिक्री अगले कुछ महीनों में शुरू हो सकती है। नई बेसाल्ट में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: देश में क्यों गिर रही है छोटी कारों की बिक्री, Maruti की कारों से ग्राहकों ने बनाई दूरी
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
11 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
14 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
16 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines