अगस्त में Tata और Citroen की दो नई कारें होंगी लॉन्च, जानें फीचर्स

Tata Curvv और Citroen Basalt को भारत में अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। दोनों ही गाड़ियों में कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया जा सकता है

Upcoming cars

Upcoming SUVs in India:  इस साल भारत में कई नई गाड़ियां लॉन्च के लिए तैयार हैं। अगले 2-3 महीनों में आपको कई नए मॉडल देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स और सिट्रोएन अपनी नई SUVs को लॉन्च करेंगी। अगर आप एक नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इन्तजार कीजिये। आपको बता दें कि अब आने वाला दौर SUV वाहनों का होगा। इसलिए कार कंपनियां भी इसी सेगमेंट पर दाव लगा रही हैं। SIAM के मुताबिक भारत में SUV सेगमेंट भी तेजी से ग्रोथ कर रहा है।

विज्ञापन

Tata Curvv

टाटा मोटर्स अपनी नई Curvv को इस साल अगस्त में लॉन्च करने जा रही है। यह एक इलेक्ट्रिक कूपे होगी जोकि बड़ी बैटरी के साथ आएगी।  यह फुल चार्ज में यह 500 किलोमीटर की रेंज ऑफर कर सकती है। भारत में इसका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki eVX और Hyundai Creta EV से होगा। Curvv भारत की पहली सस्ती एसयूवी होगी। हाल ही में टाटा ने नई Curvv को पेश किया था, और इसके डिजाइन ने सभी को आकर्षित भी किया था। इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन

Citroen Basalt

विज्ञापन

Citroen की नई Basalt एसयूवी भी इस साल अगस्त में लॉन्च होगी। हाल ही में कंपनी ने इस नए मॉडल के डिजाइन से पर्दा  उठाया था। सिट्रोएन बेसाल्ट (Basalt) के इंटीरियर का खुलासा बाद में किया जाएगा। इस नए मॉडल का असली मुकाबला टाटा मोटर्स की आने वाली Curvv से ही होगा।

नई Basalt को CMP प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया जाएगा।इसमें कंपनी की मौजूदा Citroen C3 Aircross के ही फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। भारत में इस नए मॉडल की बिक्री अगले कुछ महीनों में शुरू हो सकती है। नई बेसाल्ट में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ