नवरात्रि और दशहरा के बाद भी अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रह हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. टाटा मोटर्स अक्टूबर में अपनी नई कारों पर फेस्टिव ऑफर दे रही है. इसमें पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं. कंपनी की इस लिस्ट में टियागो, टिगोर, अल्ट्रोज, नेक्सॉन, कर्व, हैरियर और सफारी जैसे मॉडल है. खास बात ये है कि कुछ इलेक्ट्रिक कारों पर लाखों रुपये तक का फायदा मिल रहा है. हालांकि हर कार पर मिलने वाली छूट अलग है और यह वेरिएंट व ग्राहक की पात्रता पर भी निर्भर करती है.
Tata Tiago, Tigor, Altroz पर कितनी छूट?
टाटा की छोटी कार खरीदने की सोच रहे ग्राहकों को टियागो, टिगोर और अल्ट्रोज पर मिलने वाले ऑफर देख लेने चाहिए. टाटा टियागो के पुराने पेट्रोल और CNG मॉडल पर अधिकतम 35,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसमें 15,000 का कंज्यूमर बेनिफिट, 5,000 की OEM सहायता और 10,000 का एक्सचेंज बोनस या 15,000 का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है.
वहीं, टाटा टिगोर पर अधिकतम 30,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है. इसमें 15,000 का कंज्यूमर बेनिफिट और एक्सचेंज या स्क्रैपेज से जुड़ा फायदा शामिल है. टाटा अल्ट्रोज के CNG वेरिएंट पर 55,000 रुपये तक, जबकि पेट्रोल और डीजल मॉडल पर 35,000 तक के फायदे मिल रहे हैं.
Tata Punch और Nexon पर मिल रहे ऑफर
टाटा पंच के पेट्रोल समेत दूसरे ICE वेरिएंट पर फिलहाल कोई फेस्टिव ऑफर नहीं है. हालांकि, पुराने टाटा पंच EV के लॉन्ग रेंज वेरिएंट पर 1.45 लाख रुपये तक, मीडियम रेंज वेरिएंट पर 1.25 रुपये लाख तक और Smart वेरिएंट पर 95,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं.
टाटा नेक्सॉन के पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर 75,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है. इसके CNG मॉडल पर 60,000 रुपये तक, चुनिंदा पेट्रोल वेरिएंट पर 55,000 रुपये तक और डीजल वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं.
नेक्सॉन EV खरीदने वालों को 45,000 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं. इसमें 10,000 रुपये का Green Bonus और 25,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट या 35,000 का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है.
टाटा Curvv ICE पर 1.25 लाख तक का फायदा
टाटा कर्व के पेट्रोल और डीजल यानी ICE मॉडल के चुनिंदा वेरिएंट पर 1.25 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसमें 30,000 का कंज्यूमर बेनिफिट, 50,000 का लॉयल्टी रिवॉर्ड और 40,000 का एक्सचेंज बोनस या 45,000 का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है. वहीं, Curvv X वेरिएंट खरीदने पर 20,000 का लॉयल्टी बेनिफिट मिल सकता है.
टाटा Curvv EV पर सबसे ज्यादा 3.35 लाख की छूट
इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए टाटा कर्व EV पर बड़ा ऑफर दिया जा रहा है. इसके X ट्रिम को छोड़कर चुनिंदा वेरिएंट पर 3.35 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. वहीं, Creative वेरिएंट पर 2.85 लाख तक की छूट मिल सकती है. इसके अलावा, X वेरिएंट पर 65,000 तक के फायदे दिए जा रहे हैं. हालांकि, सही ऑफर वेरिएंट और डीलरशिप के हिसाब से अलग हो सकता है.
टाटा Harrier, Safari और Sierra पर भी ऑफर
टाटा हैरियर और सफारी के पेट्रोल-डीजल यानी ICE मॉडल पर 45,000 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं. इसमें 10,000 का कंज्यूमर बेनिफिट और 25,000 का एक्सचेंज बोनस या 35,000 का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है.
वहीं, नई टाटा सिएरा के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर 30,000 रुपये तक के फेस्टिव बेनिफिट मिल रहे हैं. ऐसे में इन SUV को खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए डीलरशिप पर ऑफर की जानकारी लेना फायदेमंद हो सकता है.
टाटा Harrier EV पर 2.75 लाख तक के फायदे
टाटा की इलेक्ट्रिक SUV हैरियर EV के Fearless और Empowered वेरिएंट पर 2.75 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसमें 1 लाख की OEM सहायता, 50,000 का एक्सचेंज बेनिफिट या 75,000 का स्क्रैपेज बोनस और 50,000 तक का लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है. हालांकि, ये फायदे संबंधित वेरिएंट और ऑफर की शर्तों के अनुसार मिलेंगे.
इन टाटा कारों पर नहीं मिल रहा फेस्टिव ऑफर
अक्टूबर के ऑफर्स की लिस्ट में टाटा एरीज और टाटा पंच ICE शामिल नहीं हैं. यानी इन दोनों कारों पर फिलहाल कोई फेस्टिव ऑफर घोषित नहीं किया गया है.
ये भी पढे़ं- Maruti की कारों पर दिवाली ऑफर, Grand Vitara से Swift तक 1.95 लाख रुपये तक की छूट
नोट- ध्यान रखें कि ऑफर की रकम शहर, डीलरशिप, वेरिएंट, उपलब्ध स्टॉक और ग्राहक की पात्रता के आधार पर बदल सकती है. इसलिए कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी टाटा मोटर्स डीलर से लागू छूट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बेनिफिट की पूरी जानकारी जरूर लें.
संबंधित खबरें
ट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
28 mins agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
3 hrs agoइलेक्ट्रिक कार की रेंज और बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं?
4 hrs agoHero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
2 days agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
2 days agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
2 days agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
2 days agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
2 days agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines