Upcoming Hatchback Cars: अगर आपका बजट 10 लाख रुपये के आस-पास है और आप SUV की जगह एक प्रीमियम हैचबैक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्द ही आपको कुछ नए ऑप्शन देखने को मिलने वाले हैं। हुंडई मोटर इंडिया और टाटा मोटर्स अपनी दो नई प्रीमियम हैचबैक कारों को इस साल भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है।
दोनों ही कारों में Turbo पेट्रोल इंजन मिलेंगे। दरअसल इन कारों को केवल उन्हीं ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है जो कार में हाई परफॉरमेंस चाहते हैं।
Tata Altroz Racer
टाटा मोटर्स भी अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Altroz का नया ‘Racer’ मॉडल लेकर आ रही है। यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा फीचर्स से लैस हो सकता है। कार के बाहरी डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक में भी भी नयापन और कुछ अच्छे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इस कार में 1.2 लीटर का turbo पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 120 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा।
इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और 7 स्पीड DCT मिल सकते हैं। Altroz Racer अगले महीने (June) में लॉन्च हो सकती है। उम्मीद है टाटा नई कार की कीमत 10 लाख रुपये के आस-पास रख सकती है।
Facelift
हुंडई भी अब i20 N Line का फेसलिफ्ट मॉडल इसी साल भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस कार के बाहरी लुक से लेकर इंटीरियर तक में थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1.0 लीटर का turbo पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 118 PS की पावर और 172 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और 7 स्पीड DCT (Dual-Clutch) मिल सकते हैं।
कार में 20 इंच के Alloy Wheels भी मिलेंगे। कार के कई हिस्सों में N Line की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी। उम्मीद है हुंडई नई कार की कीमत 10 लाख रुपये के आस-पास रख सकती है।इस साला के अंत तक इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: 66km की माइलेज, डबल सेफ्टी फीचर्स, 80000 के बजट में घर लायें ये शानदार बाइक्स
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
22 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines