Upcoming Coupe SUV: भारतीय कार बाजार में नई-नई कारों के लॉन्च होने का सिलसिला जारी है। लेकिन इस बार ऑटो सेक्टर में कूपे कारों की पूरी तरह से एंट्री शुरू होने जा रही है। अब तक यह सेगमेंट सिर्फ प्रीमियम और महंगा होता था लेकिन अब इसे बजट फ्रेंडली बनाने की तैयारी की जा रही है।
सबसे पहले आपको बता दें कि कूपे एसयूवी (Coupe SUV) एक स्पोर्ट यूटिलिटी वाहन है, जिसमें फास्टबैक के समान ढलान वाली पिछली रूफ होती है। इसकी वजह से गाड़ियां ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम नजर आती हैं। इसी सेगमेंट में Tata और Citroen एंट्री करने जा रही हैं…. आइये जानते हैं।
Tata Curvv
भारत में Tata Curvv को सबसे पहले इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में देखा गया था। अब इसके लॉन्च होने का इन्तजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस साल मिड में इसे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसे पेट्रोल और डीजल इंजन में पेश करेगी।
कर्व में 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा साथ ही वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कैपेसिटिव कंट्रोल लेवल-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा सिस्टम और 6 एयर बैग्स जैसे अच्छे सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे।
Curvv EV एक जबरदस्त बैटरी पैक से लैस होगी, जो एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से अधिक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगी। भारत में इसकी कीमत 12 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
Citroen Basalt Coupe-SUV
इस साल भारत में Citroen एक नई एसयूवी लॉन्च करने की योजना बना रही है जो कूपे स्टाइल में होगी। इस नए मॉडल को दक्षिण अफ्रीकी और भारतीय बाजार के हिसाब से डिजाइन किया जायेगा।
अभी कुछ समय पहले ही सिट्रोएन बेसाल्ट विजन कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन-रेडी वर्जन सामने आया था, इसे C3X नाम दिया है। भारत में कंपनी नए मॉडल को इस साल मिड में लॉन्च कर सकती है। इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जोकि जो 110bhp और 205 Nm का टॉर्क पैदा करेगा।
यह भी पढ़ें: 516km की रेंज, 1.2 करोड़ कीमत, BMW की इस कार के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
12 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
16 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
20 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines