Tata Altroz VS Hyundai Aura: बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों के चलते लोग अब सीएनजी कारों की तरफ रूख कर रहे हैं। इसी सेगमेंट की दो धाकड़ कार हैं Tata की Altroz और Hyundai की Aura. आइए आपको इस धांसू कार के फीचर्स, कीमत और माइलेज के बारे में बताते हैं।
Tata Altroz CNG
यह दमदार कार 26km/kg की माइलेज देती है। यह 5 सीटर कार है। इसमें मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, पावर एडजस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर दिया गया है। कार में 210 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। Tata Altroz CNG में में 1.2 लीटर का बाई-फ्यूल इंजन मिलता है।
ये भी पढ़ेंः महज 1593 रुपये प्रतिमाह किस्त पर खरीद लें यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, 120 Km है ड्राइविंग रेंज
फाइल फोटो
Tata Altroz CNG कार में वॉयस एक्टिवेटेड सनरूफ
कार में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 7.0 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बाजार में यह कार 7.55 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार का धांसू इंजन 77 bhp की पावर और 97 nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Tata Altroz CNG कार में वॉयस एक्टिवेटेड सनरूफ, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट एड्जेस्टेबल ड्राइविंग सीट जैसे फीचर्स हैं। इसमें 30-30 लीटर के दो सिलेंडर मिलते हैं।
Hyundai Aura
5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन
यह जानदार कार सीएनजी पर 28 km/kg की हाई माइलेज देती है। कार में आठ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Hyundai Aura का दमदार इंजन 83 PS की पावर और 114 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार का सीएनजी वर्जन बाजार में 8.13 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।
ये भी पढ़ेंः Hyundai ने महज 6 लाख में बना दी माइक्रो एसयूवी, भर-भरकर दिए फीचर्स, अब तो सब ये ही लेंगे
फाइल फोटो
मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है
इसमें 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। कार में 1197 cc का पावरफुल इंजन है। इसमें छह मोनोटोन कलर ऑप्शन मिलते हैं और फिलहाल कार के चार ट्रिम E, S, SX और SX(O) बाजार में उपलब्ध हैं। कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), एक रिवर्सिंग कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और हिल-स्टार्ट मिलता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
18 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
20 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
21 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
23 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines