Tata Altroz: मारुति सुजुकी बलेनो और हुंडई i 20 को टक्कर देने के लिए टाटा मोटर्स ने Altroz को भारत में लॉन्च किया लेकिन धीरे-धीरे इसकी बिक्री गिरती चली गई। कंपनी ने पूरी कोशिश की लेकिन फिर भी इसकी बिक्री को बूस्ट नहीं मिल सका। डिस्काउंट के बाद भी ग्राहकों को शो-रूम तक खींचने में कामयाब नहीं हुई। Altroz की कीमत 6.65 लाख रुपये से शुरू होती है। अक्टूबर महीने में Tata Altroz की बिक्री के नतीजे आ चुके हैं। आइये जानते हैं कंपनी इस कितनी गाड़ियां बेचीं हैं…
आधी रह गई बिक्री
Tata Altroz की बात करें तो पिछले महीने इस गाड़ी की सिर्फ 2642 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल अक्टूबर में ही कंपनी ने इसकी 5984 यूनिट्स की बिक्री की थी इया बार बिक्री में 56% की गिरावट देखने को मिली है। पिछले एक साल की तुलना में इसकी बिक्री आधी से ज्यादा गिर गई है वैसे लगातार इस गाड़ी की सेल में कमी देखने को मिली है Altoz की सबसे कमी इसमें बहुत ज्यादा ब्लाइंड स्पॉट है जिसकी वजह से ड्राइव करते समय थोड़ी दिक्कत आती है।
Tata Altroz: इंजन और फीचर्स
Altroz पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में आती है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड डुअल क्लच ऑटो (DCA) ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है। इसके अलावा यह कार CNG में भी उपलब्ध है। एक लीटर में यह कार 18 से 25 km/l कंबाइंड माइलेज दे सकती है।
यह भी पढ़ें: Electric Car की खराब रेंज से हैं परेशान? तो तुरंत फॉलो करें ये टिप्स, मिनटों में बढ़ेगी रेंज
ग्राहकों को लुभाने के लिए इस कर का रेसर एडिशन भी बाजार में उतारा जिसमें 1.2 लीटर रेवोट्रोन टर्बाचार्ज इंजन लगा है 120 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें 16 इंच के टायर्स मिलते हैं।
फीचर्स के तौर पर इस कार में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जिसका साउंड आपको पसंद आने वाला है। इसके अलावा इसमें क्रूज़ कंट्रोल, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एम्बिएंट लाइटिंग और कनेक्टेड कार टेक जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी के लिए इस कार में सेफ़्टी के तौर पर डुअल फ्रंट एयरबैग, चाइल्ड सीट एंकर, ऑटो पार्क लॉक और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। Altroz की की एक्स-शो रूम कीमत 6.65 लाख रुपये से शुरू होती हैं।
यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले होंडा ने दिखाई नई अमेज, स्केच में हुआ डिजाइन का ख़ुलासा
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
5 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
9 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines