Tata Altroz Racer: इस समय भारत में टाटा मोटर्स की प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्रोज रेसर का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। कई बार इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। लॉन्च से पहले ही इस कार की काफी तस्वीरें सामने आ गई हैं। सबसे पहले इसे ऑटो एक्सपो में देखा गया था। भारत में इस कार का सीधा मुकाबला Hyundai i20 N Line से होगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसका टीजर जारी कर दिया है। उम्मीद है टाटा नई कार की कीमत 10 लाख रुपये के आस-पास रख सकती है।
ड्यूल-टोन पेंट स्कीम में आएगी Altroz Racer
Altroz की नई Racer में ड्यूल-टोन पेंट स्कीम इसे पुरानी कार से अलग बनाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों से पता चला है कि कंपनी ने यंग जनरेशन का ध्यान रखते हुए इसमें बॉनट और छत पर ट्विन रेसिंग Stripes दी हैं। कार के फ्रंट फेंडर पर ‘Racer’ की बैजिंग दी गई है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करती है। कार में पुरानी कार के मुकाबले नई स्टाइलिश ग्रिल और नए अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री, कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग और कलर डैशबोर्ड दिया गया है।
नई Altroz Racer में मिलेंगे ये खास फीचर्स
- 10.25-इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें
- हैवी सस्पेंशन
- 360-डिग्री कैमरा
- हेड-अप डिस्प्ले
- वॉयस-असिस्टेड सनरूफ
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD
- 6 एयरबैग्स
- Dual जोन AC
- रियर AC वेंट
- 3 पॉइंट सीट बेल्ट
- सनरूफ
इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो नई Altroz Racer में 1.2 लीटर का turbo पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 120 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और 7 स्पीड DCT मिल सकते हैं। नॉर्मल Altroz में लगे इंजन की तुलना में नए मॉडल का इंजन ज्यादा पावरफुल होगा और हाई परफॉरमेंस देगा।
यह भी पढ़ें: Tata और Hyundai का बड़ा धमाका! 10 लाख के बजट में होगी सुपर हैचबैक कारों की एंट्री
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
21 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines