Tata Altroz Racer camparision Maruti Ignis details in hindi: Tata की नई कार Altroz Racer जून 2024 में लॉन्च होने वाली है, इस कार को कंपनी ने न्यू जनरेशन के हिसाब से ओरेंज कलर में पेश किया है। कार में डुअल कलर के साथ हाई पावर इंजन मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और डिलीवरी डेट के बारे में खुलासा नहीं किया है।
अनुमान है कि यह 10 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगी। वहीं, बाजार में Maruti की एक सस्ती कार है Ignis. यह स्पोर्टी लुक कार है, जो हाई क्लास लुक और इंटीरियर के साथ आती है। आइए आपको इन दोनों गाड़ियों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Tata Altroz Racer में 6 स्पीड गियरबॉक्स
नई कार के फ्रंट फेंडर पर ‘Racer’ की बैजिंग दी जाएगी। इसमें 360-डिग्री कैमरा और हेड-अप डिस्प्ले जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। टाटा अपनी इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन ऑफर करेगा, जिससे सड़क पर हाई पिकअप के साथ कार में 120 bhp की पावर और 170 nm का टॉर्क जनरेट होगा।
नई कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें
टाटा की नई कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और हैवी सस्पेंशन दिए गए हैं। यह कार वॉयस-असिस्टेड सनरूफ के साथ आएगी। कार में कलर डैशबोर्ड और 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। यह कार रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज, छह एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ आएगी।
Maruti Ignis में 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
कार का बेस मॉडल 6.38 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। इसका टॉप मॉडल 6.88 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर किया जा रहा है। मारुति अपनी इस कार में 1197 cc का इंजन देती है। इसमें 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
कार में दो ट्रांसमिशन और हाई माइलेज
मारुति की इस कार में चार ट्रिम अवेलेबल हैं। कार हाई पिकअप के लिए 81.8 Bhp की पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इसें कुल 9 कलर ऑप्शन ऑफर किए जाते हैं, कार में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह कार 20.89 kmpl तक की माइलेज देती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन आते हैं।
संबंधित खबरें
जल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
40 mins agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
16 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
18 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
20 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
21 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
23 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines