Tata Altroz Racer VS Maruti Swift: कार मार्केट में हमेशा से हैचबैक सेगमेंट की पांच सीटर फैमिली गाड़ियां हाई डिमांड पर रही हैं। अब टाटा ने इस सेगमेंट में अपनी नई कार Tata Altroz Racer लॉन्च की है, जो अपने प्राइस रेंज में Maruti की Swift को टक्कर देगी। Altroz को नए कलर्स और लुक्स में पेश किया गया है। वहीं, Swift में जल्द ही सीएनजी वर्जन पेश किया जाएगा। आइए आपको दोनों ही गाड़ियों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Tata Altroz Racer में हाई पिकअप के लिए टर्बों इंजन
कार का बेस मॉडल 9.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इस धाकड़ कार में हाई पिकअप के लिए 120 hp की पावर जनरेट होती है। इसका टॉप मॉडल 10.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। यह हैचबक कार टर्बों इंजन में भी ऑफर की जा रही है।
10.25 इंच का टच स्क्रीन सिस्टम और 6 स्पीड गियरबॉक्स
कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एडजस्टेबल सीट और R1, R2, R3 तीन वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। Tata Altroz Racer में 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है। यह थ्री सिलेंडर इंजन है, जो हाई स्पीड के लिए 170Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 और 6 स्पीड दोनों गियरबॉक्स आते हैं। कार को स्पोर्टी लुक दिया गया है और इसमें हैवी सस्पेंशन पावर है।
16 इंच के अलॉय व्हील और अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन
कार में अट्रैक्टिव Atomic Orange, Avenue White और Pure Grey चार कलर ऑप्शन में ऑफर किया जा रहा है। इसके बोनट और रूफ पर सफेद रंग की रेसिंग stripes दी गई हैं। कार में 16 इंच के अलॉय व्हील और डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। यह कार 360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आती है।
Maruti Swift में 1.2 लीटर का दमदार इंजन
यह कार शुरुआती कीमत 7.86 लाख रुपये ऑन रोड पर आती है। कार में 1.2 लीटर का इंजन है। यह 5 सीटर कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में ऑफर की जाती है। जल्द ही कंपनी इसके फोर्थ जनरेशन का सीएनजी इंजन लॉन्च करने वाला है। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल पर यह कार 26 kmpl की माइलेज आासनी से निकाल लेती है। इस स्टाइलिश कार में एलईडी हेडलाइट और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस कार में 6 वेरिएंट और डिजिटल कलस्टर दिया गया है। कार में अलॉय व्हील और 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम
मिलता है। यह कार छह एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आती है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
13 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
14 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
16 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
17 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines