Tata Altroz Racer: भारत में 7 जून को टाटा मोटर्स अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Altroz का नया Racer एडिशन लॉन्च करेगी। इसे 3 वेरिएंट लाया जाएगा जिसमें R1, R2 और R3 शामिल होंगे। इसके अलावा इसे 3 कलर ऑप्शन में भी पेश किया जाएगा जिसमें Atomic orange, Avenue White और Pure Grey कलर शामिल होंगे। टाटा अल्ट्रोज़ रेसर सीधे तौर पर हुंडई आई20 एन लाइन को टक्कर देगी। इतना ही नहीं यह मारुति सुजुकी बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा को भी कड़ी टक्कर देगी। लॉन्च से पहले ही अल्ट्रोज़ रेसर एडिशन ब्रोशर लीक हो गया है। यहां हम इसके कुछ खास फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।
Tata Altroz Racer के टॉप फीचर्स
- 16 इंच के Alloy Wheels
- 6 एयरबैग्स लेदर सीट्स
- 10.3cm का बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले
- स्पोर्टी एग्जॉस्ट
- 16cm डिजिटल मीटर कंसोल
- एम्बिएंट लाइट्स
- स्मार्ट key और पुश बटन स्टार्ट
- 8 स्पीकर्स के साथ हरमन ऑडियो सिस्टम
- सभी डोर्स में पावरविंडो
- क्रूज कंट्रोल
- एयर प्यूरीफायर
- ब्लाइंड व्यू मॉनिटर
- 360 डिग्री कैमरा
- रियर AC वेंट
- वेंटिलेटेड सीटें
Tata Altroz Racer इंजन डिटेल्स
नई टाटा अल्ट्रोज़ रेसर को सिर्फ पेट्रोल इंजन में ही पेश किया जाएगा। इसमें 1199cc का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 120 PS की पावर और 170Nm का टॉर्क देगा। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। यह एडिशन सिर्फ ऐसे यूजर्स के लिए उतारा जा रहा है जो हाई परफॉरमेंस ड्राइविंग पसंद करते हैं।
Tata Altroz Racer
डायमेंशन और बूट स्पेस
- लम्बाई: 3999mm
- चौड़ाई: 1755mm
- ऊंचाई: 1523mm
- ग्राउंड क्लेरेंस:165mm
- बूट स्पेस: 345 लीटर
- टायर साइज़: 14 और 16 इंच
- फ्यूल टैंक: 37 लीटर
संभावित कीमत
Tata Altroz Racer की कीमत 10 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। Hyundai i20 N Line की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है। देखना होगा टाटा अल्ट्रोज बहुत कामयाब कार नहीं है जबकि आई 20 अपनी जगह बाजार में बना चुकी है। खैर 7 जून को पता चल जाएगा कि इस नए मॉडल में कितना दम है।
यह भी पढ़ें: 315km की रेंज, 7.99 लाख रुपये कीमत, बदल जायेगी टाटा की ये इलेक्ट्रिक कार
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
21 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines