Tata Altroz Racer Bookings: हुंडई आई 20 एन-लाइन को कड़ी टक्कर देने के लिए टाटा मोटर्स अपनी प्रीमियम हैचबैक कार ऑल्ट्रोज रेसर को 7 जून को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसकी बुकिंग्स शुरू कर दी है। ग्राहक 21000 रुपये टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं। भारत में पिछले साल से इस कार का इंतजार किया जा रहा है। टाटा ऑल्ट्रोज पहले से ही बाजार में मौजूद है लेकिन नया एडिशन उन लोगों के लिए है जो हाई परफॉरमेंस ड्राइविंग का मज़ा लेना चाहते हैं। भारत में इसका असली मुकाबला i20 N Line से होगा है।
Tata Altroz Racer के टॉप फीचर्स
- 16 इंच के Alloy Wheels
- 6 एयरबैग्स लेदर सीट्स
- 10.3cm का बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले
- स्पोर्टी एग्जॉस्ट
- 16cm डिजिटल मीटर कंसोल
- एम्बिएंट लाइट्स
- स्मार्ट key और पुश बटन स्टार्ट
- 8 स्पीकर्स के साथ हरमन ऑडियो सिस्टम
- सभी डोर्स में पावरविंडो
- क्रूज कंट्रोल
- एयर प्यूरीफायर
- ब्लाइंड व्यू मॉनिटर
- 360 डिग्री कैमरा
- रियर AC वेंट
- वेंटिलेटेड सीटें
Tata Altroz Racer
इंजन और पावर
नई टाटा अल्ट्रोज़ रेसर को सिर्फ पेट्रोल इंजन में ही पेश किया जाएगा। इसमें 1199cc का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 120 PS की पावर और 170Nm का टॉर्क देगा। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। यह एडिशन सिर्फ ऐसे यूजर्स के लिए उतारा जा रहा है जो हाई परफॉरमेंस ड्राइविंग पसंद करते हैं।
345 लीटर का बूट स्पेस
कार की लंबाई 3999mm,चौड़ाई 1755mm, ऊंचाई 1523mm, ग्राउंड क्लेरेंस 165mm और बूट स्पेस 345 लीटर का मिलेगा। इसमें 37 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
संभावित कीमत
Tata Altroz Racer की कीमत 10 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। Hyundai i20 N Line की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है। देखना होगा टाटा अल्ट्रोज बहुत कामयाब कार नहीं है जबकि आई 20 अपनी जगह बाजार में बना चुकी है। खैर 7 जून को पता चल जाएगा कि इस नए मॉडल में कितना दम है।
Hyundai i20 N Line से सीधा मुकाबला
Hyundai i20 N Line एक शानदार प्रीमियम हैचबैक कार है। दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 9.99 लाख रुपये से लेकर 12.51 लाख रुपये तक जाती है। इंजन की बात करें तो इसमें 1.0L Turbo GDi petrol इंजन लगा है जो 7-speed DCT गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन 120PS और 172Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें एंटी लॉक बेकिंग सिस्टम, EBD और चारों व्हील में डिस्क ब्रेक्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: 74 रुपये में 34km की माइलेज, बेहद कम खर्च में चलती हैं ये CNG कारें
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
7 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
11 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
14 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines