Tata Altroz Racer record: भारतीय कार बाजार में टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Altroz का Racer एडिशन हाल ही में पेश किया है। टाटा ने एक नया अपडेट जारी करते हुए बताया है कि ये कार अपने सेगमेंट की सबसे तेज कार (Fastest Hatchback in India) बन गई है। आइये जानते हैं अल्ट्रोज रेसर में इंजन से लेकर इसकी कीमत के बारे में और साथ ही जानते हैं कि इसने किन दो कारों को पीछे छोड़ा है।
Altroz Racer बनी सबसे तेज कार
टाटा मोटर्स की अल्ट्रोज रेसर को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से सबसे तेज भारतीय कार का खिताब दिया गया है। यह एक प्रीमियम हैचबैक कार है जोकि कई एडवांस्ड और मजेदार फीचर्स के साथ आती है।
इनसे होगा मुकाबला
Altroz Racer एक प्रीमियम हैचबैक कार है इसका सीधा मुकाबला Hyundai i20 और Maruti Suzuki Fronx Turbo से है। कोयंबटूर में CoASTT रेस ट्रैक पर टाटा की हैचबैक का मुकाबला इन दोनों कारों के साथ हुआ। कंपनी के मुताबिक भारत के पहले Formula 1 ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन ने इस कार के साथ रिकॉर्ड बनाया। टाइम अटैक ट्रैक में Tata Altroz Racer ने दो मिनट और 21.74 सेकेंड में इस रिकॉर्ड को बनाया है। जबकि बाकी दोनों कारें इससे पीछे रहीं।
Tata Altroz Racer
दमदार इंजन
Altroz Racer में 1.2 लीटर रेवोट्रोन टर्बाचार्ज इंजन मिलता है जो 120 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें 16 इंच के टायर्स मिलते हैं। एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और EBD के साथ इसके फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए जाते हैं।
डायमेंशन और ग्राउंड क्लियरेंस
Tata Altoz Racer
- लंबाई 3990mm
- चौड़ाई 1755mm
- ऊंचाई 1523mm
- व्हीलबेस 2501mm
- ग्राउंड क्लियरेंस 165mm
- Boot स्पेस: 345 लीटर
कीमत और वेरिएंट
टाटा Altroz Racer में तीन वेरिएंट मिलते हैं। कार की एक्स शोरूम कीमत 9.49 लाख रुपये से लेकर 10.99 लाख रुपये तक जाती है।
यह भी पढ़ें: स्टॉक खत्म करने के लिए Hyundai और Skoda ने दिया 2.50 लाख का डिस्काउंट, ऐसे मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
बाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
1 hr agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
4 hrs agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
5 hrs agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
1 day agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
1 day agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
1 day agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 day agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
1 day agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
2 days agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines