Tata Altroz DCA: टाटा मोटर्स अकसर अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए अपनी पैसेंजर कारों में बदलाव करता रहता है। इसी को ध्यान में रखकर हाल ही में कंपनी ने डबल क्लच गियरबाक्स के साथ अपनी दमदार हैचबैक कार Altroz DCA पेश की थी। आइए आपको इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Tata Altroz DCA में कुल सात वेरिएंट
Tata Altroz DCA में XM+, XT, XZ, XZ(O), और XZ+ के साथ दो डार्क एडिशन मॉडल कुल सात वेरिएंट मिलते हैं। कार में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल 110 PS की पावर और 140 Nm का पीक टॉर्क देता है। वहीं, 1.5-लीटर डीजल इंजन 90 PS की पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क देता है।
DCA में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है
DCA में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। जिससे गियरशिफ्ट करना काफी स्मूथ होता है। ऑटोमैटिक मोड में आपको स्क्रीन पर यह नहीं दिखता कि गाड़ी कौन से गियर में चल रही है। वहां सिर्फ D लिखा दिखता है। इस गियरबॉक्स को DCT के नाम से भी जाना जाता है। कार शुरूआती कीमत 8.1 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है।
डुअल क्लच ट्रांसमिशन एक 6-स्पीड यूनिट
डुअल क्लच ट्रांसमिशन एक 6-स्पीड यूनिट होता है। मैनुअल ट्रांसमिशन के मुकाबले इसे चलाना ज्यादा आरामदायक होता है। इसमें एक्टिव कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ वेट क्लच, मशीन लर्निंग, शिफ्ट बाय वायर टेक्नोलॉजी, सेल्फ-हीलिंग मैकेनिज्म और ऑटो पार्क लॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं। दरअसल, इसका सेल्फ सेल्फ-हीलिंग मैकेनिज्म ऑटोमैटिक वाइब्रेशन सिस्टम के जरिए धूल के कणों से होने वाले नुकसान से ट्रांसमिशन को बचाता है।
प्रति सेकंड 100 बार मॉनिटरिंग
कार का ऑटो पार्क लॉक फीचर गाड़ी से बाहर निकलने पर ड्राइवर के भूलने की स्थिति में ऑटोमैटिकली पार्किंग ब्रेक लगा लेता है। यह मशीन लर्निंग सॉफ्टवेयर से लैस है, जो इसके डायग्नोस्टिक्स और दूसरे पैरामीटर्स के आधार पर ट्रांसमिशन व्यवहार को ऑप्टिमाइज करता है। वहीं, वेट क्लच सिस्टम में प्रति सेकंड 100 बार ऑइल टेंपरेचर को मॉनिटर करता है।
16 इंच के के बड़े अलॉय व्हील
इसमें 16 इंच के डुअल टोन अलॉय व्हील और सी-पिलर पर माउंटेड रियर डोर हैंडल्स मिलते हैं। इसके चारों दरवाजे 90 डिग्री खुलते हैं, जिससे आपको गाड़ी में बैठने और उतरने में आसानी रहती है। पीछे की तरफ रैपअराउंड LED टेल लाइट, टेल गेट के लिए एक बड़ा ब्लैक इंसर्ट, इंटीग्रेटेड स्पॉइलर, रियर वाइपर और वॉशर दिए ग
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
11 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
12 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
15 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
17 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
19 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines