Tata Altroz CNG VS Maruti Baleno CNG: Tata का sporty look तो Baleno देती है high mileage, जानें डिटेल कंपैरिजन

Tata Altroz CNG, Maruti Baleno CNG, cng cars, cars under 10 lakhs, tata cars, maruti cars

Tata Altroz CNG VS Maruti Baleno CNG

विज्ञापन

Tata Altroz CNG VS Maruti Baleno CNG: इंडियन मार्केट में टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी दोनों ब्रांड अपनी जबरदस्त पकड़ रखते हैं। Tata अपने Altroz मॉडल का CNG वर्जन लेकर आई है। जिसकी सीधी टक्कर मार्केट में पहले से मौजूद Maruti की Baleno Delta CNG से है। आइए इन दोनों कार का कंपैरिजन कर जानते हैं कि आपके लिए कौन सी बेहतर है।

Altroz में 16 इंच के अलॉय व्हील देते हैं इसे धाकड़ लुक

Tata Altroz CNG में 1.2 Lलीटर का बाई-फ्यूल इंजन है। यह इंजन 77 bhp की पावर और 97 nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार 26km/kg की माइलेज देती है। कार में 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 7.0 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलता है।

Advertisment

maruti suzuki baleno

पहली बार किसी कार में दो सिलेंडर

कार में वॉयस एक्टिवेटेड सनरूफ, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट एड्जेस्टेबल ड्राइविंग सीट जैसे फीचर्स हैं। कार में 60 लीटर के बड़े सिलेंडर की बजाय 30-30 लीटर के दो सिलेंडर मिलेंगे। जिससे लोगों को बड़ा बूट स्पेस मिल सकेगा। यह पहली बार है जब किसी कार में दो सिलेंडर दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

30.61 km/kg की हाई माइलेज देती है Baleno

Maruti Baleno Delta CNG में 1197 cc का इंजन मिलता है। जो 76.43 BHP की पावर देता है। कार में मैनुअल ट्रांसमिशन है। जो 30.61 km/kg की माइलेज देती है। कार 8.35 लाख एक्स शोरुम में मिलती है। इसमें एक वेरिएंट और 6 Pearl Arctic White, Nexa Blue, Luxe Beige, Splendid Silver, Grandeur Grey और Opulent Red छह कलर ऑप्शन मिलते हैं।

विज्ञापन

मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और पावर एडजस्टेबल रियर व्यू मिरर

Baleno CNG 98.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है और 4300 rpm देती है। कार में मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, पावर एडजस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, टच स्क्रीन, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, अलॉय व्हील्स, फॉग लाइट्स – फ्रंट, पावर विंडोज रियर, पावर विंडोज फ्रंट आदि फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ