हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

लोगों की हो गई चांदी, सिर्फ 12000 रुपये में मिल रही Tata Altroz CNG

विज्ञापन
फाइल फोटो

Tata Altroz CNG: बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों के चलते लोग अब सीएनजी कारों की तरफ रूख कर रहे हैं। इसी सेगमेंट की एक धाकड़ कार है Tata Altroz CNG. आइए आपको इस धांसू कार के फीचर्स, कीमत और माइलेज के बारे में बताते हैं।

Tata Altroz CNG में मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील

यह 5 सीटर CNG कार है। Tata Altroz CNG में मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, पावर एडजस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, टच स्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स के ऑप्शन मिलते हैं। कार में 16 इंच के अट्रैक्टिव अलॉय व्हील दिए गए हैं।

फाइल फोटो

कार में 1.2 लीटर का बाई-फ्यूल इंजन

Tata Altroz CNG कार 26km/kg की माइलेज देती है। इस कार में 1.2 लीटर का बाई-फ्यूल इंजन है। यह इंजन 77 bhp की पावर और 97 nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार में वॉयस एक्टिवेटेड सनरूफ, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट एड्जेस्टेबल ड्राइविंग सीट जैसे फीचर्स हैं।

7.0 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम

इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 7.0 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलता है। Tata Altroz CNG में 30-30 लीटर के दो सिलेंडर मिलते हैं। यह पहली बार है जब किसी कार में दो सिलेंडर दिए जा रहे हैं। दो सिलेंडर देने से कार में लोगों को 210 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।

कार में 210 लीटर का बड़ा बूट स्पेस

बाजार में Tata Altroz XE CNG की कीमत 7.55 लाख रुपये एक्स शोरूम है। कार में इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, अलॉय व्हील, फॉग लाइट्स, पावर विंडोज़ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में 210 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। कार में मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।

महज 85,000 रुपये देकर आप इस कार को खरीद सकते हैं

महज 85,000 रुपये देकर आप इस कार को खरीद सकते हैं। इस लोन स्कीम में आपको सात साल के लिए सिर्फ 9.8 फीसदी ब्याजदर पर प्रतिमाह 12,602 रुपये देने होंगे। बता दें डाउन पेमेंट और लोन स्कीम की अवधि को बदलकर मासिक किस्त में बदलाव संभव है। इस लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।

(https://lsu79.org/)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें