Baleno के लिए काल बनी Tata की यह धाकड़ कार, 26 kmpl की माइलेज और कीमत भी बेहद कम!
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Tata Altroz CNG: टाटा अपनी कार में डैशिंग स्टाइल और सालिड बिल्ड क्वालिटी देने के लिए जानी जाती है। बाजार में कंपनी की मिड सेगमेंट फैमिली कार है Tata Altroz. इस कार के सीएनजी वर्जन का हाल ही में नई लॉन्च हुई Baleno Delta CNG से सीधी टक्कर है। आइए आपको Tata Altroz CNG की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Tata Altroz CNG में 16 इंच के अट्रैक्टिव अलॉय व्हील दिए गए हैं। इस कार में 1.2 लीटर का बाई-फ्यूल इंजन है। यह इंजन 77 bhp की पावर और 97 nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार में वॉयस एक्टिवेटेड सनरूफ, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट एड्जेस्टेबल ड्राइविंग सीट जैसे फीचर्स हैं।

फाइल फोटो
Tata Altroz CNG कार 26km/kg की माइलेज देती है। इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 7.0 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलता है। Tata Altroz CNG में 30-30 लीटर के दो सिलेंडर मिलते हैं। यह पहली बार है जब किसी कार में दो सिलेंडर दिए जा रहे हैं। दो सिलेंडर देने से कार में लोगों को 210 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।
यह 5 सीटर CNG कार है। Tata Altroz XZ Plus CNG में मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, पावर एडजस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, टच स्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, अलॉय व्हील, फॉग लाइट्स, पावर विंडोज़ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
वहीं, Maruti Baleno Delta CNG में 1197 cc का इंजन मिलता है। जो 76.43 BHP की पावर देता है। कार में मैनुअल ट्रांसमिशन है। जो 30.61 km/kg की माइलेज देती है। कार 8.35 लाख एक्स शोरुम में मिलती है। Baleno CNG 98.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है और 4300 rpm देती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: