CNG in Tata: पेट्रोल और डीजल के बढ़ते हुए दामों के चलते लोग अब सीएनजी गाड़ियों को चुन रहे हैं। सीएनजी कारों में कम बूट स्पेस होना एक समस्या है। लेकिन टाटा मोटर्स ने कार लवर्स की इस परेशानी पर काम किया है। कंपनी ने अपनी धांसू सीएनजी कार में एक की जगह दो छोटे सिलेंडर देना शुरू किया है।
कार में 210 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
हम बात कर रहे हैं Tata Altroz CNG की। इस स्टाइलिश कार में 210 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। जिससे इस कार में अधिक सामान लेकर लॉन्ग रूट पर सफर करना आसान है। Tata Altroz CNG में 30-30 लीटर के दो सिलेंडर मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह पहली बार है जब किसी कार में दो सिलेंडर दिए जा रहे हैं।
Tata Altroz CNG hatchback cars,
छह माह तक की वेटिंग
कार का CNG वर्जन 26km/kg की माइलेज देता है। इस स्टाइलिश कार में 7.0 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलता है। जानकारी के अनुसार इस कार की करीब छह माह तक की वेटिंग है।
Tata Altroz CNG hatchback cars
पावर एडजस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर
Tata Altroz XE CNG बाजार में 7.55 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाती है। यह 5 सीटर कार है और इसमें पावर एडजस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर का एडवांस फीचर्स मिलता है। इस पावरफुल कार में इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम का फीचर दिया गया है।
16 इंच के बड़े अलॉय व्हील
Tata की इस जबरदस्त कार में 16 इंच के बड़े अलॉय व्हील मिलते हैं। इसमें 1.2 लीटर का बाई-फ्यूल इंजन आता है। यह जानदार कार 77 bhp की माइलेज देती है। इसमें 97 nm की पीक टॉर्क जेनरेट होती है। कार में फॉग लाइट्स और पावर विंडोज भी मिलते हैं। कार में वॉयस एक्टिवेटेड सनरूफ, हाइट एड्जेस्टेबल ड्राइविंग, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स हैं। कार में मैनुअल ट्रांसमिशन आता है। दिया गया है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
20 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
22 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
23 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines