पेट्रोल की चिंता खत्म, इस धांसू कार में 26 की माइलेज और कीमत 8 लाख से कम
Edited By Amit Kasana

Tata Altroz CNG hatchback cars,
Edited By Amit Kasana

Tata Altroz CNG hatchback cars,
CNG in Tata: पेट्रोल और डीजल के बढ़ते हुए दामों के चलते लोग अब सीएनजी गाड़ियों को चुन रहे हैं। सीएनजी कारों में कम बूट स्पेस होना एक समस्या है। लेकिन टाटा मोटर्स ने कार लवर्स की इस परेशानी पर काम किया है। कंपनी ने अपनी धांसू सीएनजी कार में एक की जगह दो छोटे सिलेंडर देना शुरू किया है।
हम बात कर रहे हैं Tata Altroz CNG की। इस स्टाइलिश कार में 210 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। जिससे इस कार में अधिक सामान लेकर लॉन्ग रूट पर सफर करना आसान है। Tata Altroz CNG में 30-30 लीटर के दो सिलेंडर मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह पहली बार है जब किसी कार में दो सिलेंडर दिए जा रहे हैं।

Tata Altroz CNG hatchback cars,
कार का CNG वर्जन 26km/kg की माइलेज देता है। इस स्टाइलिश कार में 7.0 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलता है। जानकारी के अनुसार इस कार की करीब छह माह तक की वेटिंग है।

Tata Altroz CNG hatchback cars
Tata Altroz XE CNG बाजार में 7.55 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाती है। यह 5 सीटर कार है और इसमें पावर एडजस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर का एडवांस फीचर्स मिलता है। इस पावरफुल कार में इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम का फीचर दिया गया है।
Tata की इस जबरदस्त कार में 16 इंच के बड़े अलॉय व्हील मिलते हैं। इसमें 1.2 लीटर का बाई-फ्यूल इंजन आता है। यह जानदार कार 77 bhp की माइलेज देती है। इसमें 97 nm की पीक टॉर्क जेनरेट होती है। कार में फॉग लाइट्स और पावर विंडोज भी मिलते हैं। कार में वॉयस एक्टिवेटेड सनरूफ, हाइट एड्जेस्टेबल ड्राइविंग, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स हैं। कार में मैनुअल ट्रांसमिशन आता है। दिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: