काफी समय से टाटा मोटर्स की सबसे प्रीमियम हैचबैक कार Altroz के CNG मॉडल के बारे में जानकारियां सामने आ रही हैं। लेकिन अब फाइनली इस बात की जानकारी मिली है कि 21 मई को इस नए मॉडल को पेश किया जाएगा और उसी दिन कीमत का भी खुलासा होगा। हाल ही में Altroz CNG फेसलिफ्ट को देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार नए मॉडल में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। डिजाइन में थी थोड़े बदलाव किये जा सकते हैं। टेस्टिग के दौरान नजर आई इस गाड़ी का ज्यादातर हिस्सा कवर किया हुआ था जिसकी वजह से ठीक से डिजाइन के बारे में अभी कुछ भी कहना थोड़ी जल्दबाजी होगा। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नए मॉडल में कई बड़े किये गये हैं।
कितनी होगी कीमत?
मौजूदा अल्ट्रोज CNG की कीमत 7.60 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि नए मॉडल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया जा सकता है। अल्ट्रोज CNG फेसलिफ्ट का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो CNG से होगा जिसकी कीमत 8.44 लाख रु से शुरू होती है।
क्या होगा नया?
टाटा अल्ट्रोज CNG फेसलिफ्ट को पुणे में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। आगामी टाटा अल्ट्रोज CNG के डिजाइन में टाटा की मौजूदा कारों जैसा ही डिजाइन दिया जा सकता है। अल्ट्रोज एक प्रीमियम हैचबैक कार है जो कई अच्छे फीचर्स से लैस है और इसमें भी पहले की तरह दो CNG टैंक मिलेंगे। इसके बूट में भी स्पेस की कोई कमी नहीं होगी और आप काफी सामान इसमें रख सकते हैं।
अल्ट्रोज CNG फेसलिफ्ट का लाइटिंग सेटअप बहुत ज्यादा शार्प है। इसके फ्रंट में ग्रिल और बंपर को भी अपडेट किया गया है। ये बदलाव इस कार में हैचबैक को एक स्पोर्टी फील देने में मदद करे हैं। पीछे की तरफ इसमें नई LED टेललाइट्स और अपडेटेड बंपर मिलने की उम्मीद है। नये मॉडल मे स्टील व्हील्स का उपयोग किया गया है, जो गाड़ी का निचला वेरिएंट होने का संकेत देता है। इससे पहले अल्ट्रोज फेसलिफ्ट को नए अलॉय व्हील्स के साथ देखा गया था।
यह भी पढ़ें: 3.25 लाख में 250km की रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, MG Comet पर पड़ेगी भारी? जानें
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
12 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
16 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
17 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines