हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Tata Altroz CNG: महज 21 हजार रुपये में बुक करें Tata की अवेटेड CNG कार, जानें किस डेट से डिलीवरी? 

विज्ञापन
Tata Altroz CNG

Tata Altroz CNG: टाटा मोटर्स की मोस्ट अवेटेड कार Tata Altroz CNG की कंपनी ने बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी की वेबसाइट पर महज 21,000 रुपये देकर आप इसे बुक कर सकते हैं। मई 2023 में इस कार कर डिलीवरी शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत 10.55 लाख एक्स शोरूम हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

7.0 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम 

कार में 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 7.0 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलता है। टाटा अल्ट्रोज़ सीएनजी में 1.2 Lलीटर का बाई-फ्यूल इंजन है। यह इंजन 77 bhp की पावर और 97 nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार 26km/kg की माइलेज देती है।

 

30-30 लीटर के दो सिलेंडर मिलेंगे

कार में 60 लीटर के बड़े सिलेंडर की बजाय 30-30 लीटर के दो सिलेंडर मिलेंगे। जिससे लोगों को बड़ा बूट स्पेस मिल सकेगा। यह पहली बार है जब किसी कार में दो सिलेंडर दिए जा रहे हैं। कार में वॉयस एक्टिवेटेड सनरूफ, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट एड्जेस्टेबल ड्राइविंग सीट जैसे फीचर्स हैं।

विज्ञापन

 

altroz cng dual cylinder

बड़ा बूट स्पेस मिल सकेगा

Altroz कंपनी की हाई डिमांड हैचबैक कार है। दो सिलेंडर से कार में बड़ा बूट स्पेस मिल सकेगा। दरअसल, कंपनी ने दोनों सिलेंडर बूट के निचले हिस्से में रखे हैं। फिर इनके ऊपर से एक मजबूत ट्रे लगा दी है। जिससे बूट नीचे और ऊपर दो हिस्सों में बांट जाता है। लोगों को बड़ बूट स्पेस मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Related Articles

Sponsored Links by Taboola