Tata Altroz CNG: महज 21 हजार रुपये में बुक करें Tata की अवेटेड CNG कार, जानें किस डेट से डिलीवरी?
Edited By Amit Kasana

Tata Altroz CNG
Edited By Amit Kasana

Tata Altroz CNG
Tata Altroz CNG: टाटा मोटर्स की मोस्ट अवेटेड कार Tata Altroz CNG की कंपनी ने बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी की वेबसाइट पर महज 21,000 रुपये देकर आप इसे बुक कर सकते हैं। मई 2023 में इस कार कर डिलीवरी शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत 10.55 लाख एक्स शोरूम हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
कार में 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 7.0 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलता है। टाटा अल्ट्रोज़ सीएनजी में 1.2 Lलीटर का बाई-फ्यूल इंजन है। यह इंजन 77 bhp की पावर और 97 nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार 26km/kg की माइलेज देती है।

कार में 60 लीटर के बड़े सिलेंडर की बजाय 30-30 लीटर के दो सिलेंडर मिलेंगे। जिससे लोगों को बड़ा बूट स्पेस मिल सकेगा। यह पहली बार है जब किसी कार में दो सिलेंडर दिए जा रहे हैं। कार में वॉयस एक्टिवेटेड सनरूफ, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट एड्जेस्टेबल ड्राइविंग सीट जैसे फीचर्स हैं।

altroz cng dual cylinder
Altroz कंपनी की हाई डिमांड हैचबैक कार है। दो सिलेंडर से कार में बड़ा बूट स्पेस मिल सकेगा। दरअसल, कंपनी ने दोनों सिलेंडर बूट के निचले हिस्से में रखे हैं। फिर इनके ऊपर से एक मजबूत ट्रे लगा दी है। जिससे बूट नीचे और ऊपर दो हिस्सों में बांट जाता है। लोगों को बड़ बूट स्पेस मिलेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: