हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

345 का बूट स्पेस, सीएनजी के 2 सिलेंडर का ऑप्शन, 7 लाख से कम में Tata की 5 सीटर कार

Tata Altroz में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आता है। यह कार पेट्रोल पर 19.33 kmpl की माइलेज, Diesel में 23.60 kmpl की माइलेज देती है।

विज्ञापन
Tata Altroz

Tata Altroz: टाटा मोटर्स की एक शानदार कार है, जिसमें सीएनजी, डीजल और पेट्रोल तीनों इंजन का ऑप्शन है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Tata Altroz की। इस 5 सीटर कार के बीते अक्टूबर में कुल 5984 यूनिट्स की सेल हुई है। यह पहली कार है जिसमें सीएनजी के 30-30 लीटर के दो सिलेंडर ऑफर किए जाते हैं। Tata Altroz के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में आपको सामान रखने के लिए 345 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। जबकि कार के सीएनजी वर्जन में 210 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

6.60 लाख रुपये कीमत

इस हैचबैक कार में सात वेरिएंट XE, XE+, XM+, XT, XZ, XZ (O), और XZ+ऑफर किए जाते हैं। XE+ को छोड़कर सभी वेरिएंट में सीएनजी का विकल्प मिलता है। इसके अलावा कार का Dark Edition भी आता है, जिसे XT मॉडल में पेश किया गया है। वैसे यह कार शुरुआती कीमत 6.60 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार का सीएनजी वर्जन 7.55 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। Tata Altroz का टॉप मॉडल 10.74 लाख रुपये में मिलता है। यह हाई स्पीड कार है।

5 स्पीड गियरबॉक्स कार

Tata Altroz में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आता है। यह कार पेट्रोल पर 19.33 kmpl की माइलेज, Diesel में 23.60 kmpl और CNG पर 26.2 km/kg तक की माइलेज देती है। कार में सात कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह कार मैक्सिमम 108.48 bhp तक की पावर देती है। यह 5 स्पीड गियरबॉक्स कार है, जिसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में सिंगल पैन सनरूफ और सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर आता है। इस शानदार कार में क्रूज कंट्रोल और डिजिटल डिस्प्ले मिलता है। कार में सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेंज, रियर पार्किंग सेंसर और ऑटो पार्क लॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं। बाजार में यह Hyundai i20, Maruti Suzuki Baleno और Toyota Glanza के टक्कर की कार है। यह कार ट्यूबलेस टायर और अलॉय व्हील के साथ आती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें