टाटा मोटर्स ने अपनी नई सेडान Tata Aeris को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस कार को पर्सनल कार के तौर पर पेश किया है. बाजार में इसका मुकाबला Maruti Suzuki Dzire, Hyundai Aura और Honda Amaze जैसी कारों से होगा. Tata Aeris को कंपनी ने अपनी मौजूदा Tigor की जगह उतारा है. नई कार में पुराने मॉडल की तुलना में डिजाइन में बदलाव के साथ-साथ सेफ्टी और फीचर्स पर भी ज्यादा फोकस किया गया है. कंपनी ने इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए हैं जो इसे पर्सनल कार खरीदारों के लिए आकर्षक बनाने की कोशिश करते हैं.
कितनी है Tata Aeris की कीमत?
टाटा एरिस को 5.29 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. ये कार का इंट्रोडक्टरी प्राइस है. बाकी नीचे वेरिएंट वाइज प्राइज देखी जा सकती है.
Tigor की जगह आई नई Aeris
Tata Aeris को कंपनी ने अपनी मौजूदा Tigor की जगह उतारा है. नई कार में पुराने मॉडल की तुलना में डिजाइन में बदलाव के साथ-साथ सेफ्टी और फीचर्स पर भी ज्यादा फोकस किया गया है. कंपनी ने इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए हैं जो इसे पर्सनल कार खरीदारों के लिए आकर्षक बनाने की कोशिश करते हैं. इनमें 360 डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं.
पेट्रोल के साथ CNG का भी ऑप्शन
Tata Aeris को कंपनी ने पेट्रोल और CNG दोनों पावरट्रेन विकल्पों के साथ बाजार में उतारा है. खास बात यह है कि CNG वर्जन में डुअल CNG सिलेंडर सेटअप दिया गया है. इसके अलावा इस कार में CNG के साथ AMT गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा, जो इस सेगमेंट में इसे अलग बनाता है.
डिजाइन में दिखेंगे कई बदलाव
Tata Aeris को Tigor के मुकाबले कई डिजाइन अपडेट के साथ पेश किया गया है. कार के फ्रंट और रियर प्रोफाइल में बदलाव किए गए हैं, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा नया नजर आता है. इसमें नए डिजाइन की लाइट्स और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. पीछे की तरफ भी कुछ नए एलिमेंट्स जोड़े गए हैं. वहीं, लोअर वेरिएंट में व्हील कवर और अलग डिजाइन वाले टेल-लैंप देखने को मिलते हैं.
कैसा दिखता है इंटीरियर?
Aeris के केबिन का लेआउट काफी हद तक Tata Tiago से मिलता-जुलता है. इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ बड़ा 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. केबिन को ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए लेदर सीट्स और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.
360 कैमरा और 6 एयरबैग से लैस
सेफ्टी के मामले में भी Tata Aeris में कई जरूरी फीचर्स मिलते हैं. कार में 6 एयरबैग के साथ 360 डिग्री कैमरा दिया गया है. इसके अलावा कंपनी ने इसमें इन-बिल्ट डैशकैम भी दिया है. ये फीचर्स ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा और सुविधा दोनों को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं. नई Aeris में सुविधा के लिए कई फीचर्स जोड़े गए हैं. इसमें क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं. इसके अलावा इंटीग्रेटेड डैशकैम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया गया है. कार में रियर एसी वेंट्स और Type-C USB पोर्ट्स भी मिलते हैं.
1.2-लीटर पेट्रोल इंजन
Tata Aeris में वही 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो Tigor में भी इस्तेमाल किया जाता था. यह इंजन 84bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क पैदा करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है. AMT मॉडल में पैडल शिफ्टर्स का विकल्प भी मिलता है. इंजन के पावर और टॉर्क आउटपुट में पुराने मॉडल के मुकाबले बदलाव नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें- Best Budget Diesel Cars: कम बजट में चाहिए दमदार डीजल कार? ये 5 गाड़ियां देंगी बढ़िया माइलेज और पावर
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
7 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
11 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines