अगर आप नई कार खरीदने की तैयार कर रहे हैं और बजट करीब 6 लाख रुपये है तो टाटा एरिस आपके आपके ऑप्शन में शामिल हो सकती है. कंपनी ने इस नई कॉम्पैक्ट सेडान को 5.29 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, लेकिन कार की कमत सिर्फ एक्स शोरूम प्राइज तक सीमित नहीं रहती. रजिस्ट्रेशन, रोड टैक्स, इंश्योरेंस और लोन की EMI जैसे खर्च भी जुड़ते हैं. ऐसे में कार खरीदने से पहले यह समझना जरूरी है कि आपकी महीने की कमाई कितनी होनी चाहिए और हर महीने कितनी किस्त देनी पड़ेगी.
Tata Aeris की शुरुआती कीमत कितनी है?
Tata Aeris की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपये रखी गई है. हालांकि कार खरीदते समय सिर्फ इतनी रकम खर्च नहीं होती. इसके साथ RTO रजिस्ट्रेशन, रोड टैक्स और व्हीकल इंश्योरेंस जैसे चार्ज भी जुड़ते हैं. इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद कार की ऑन-रोड कीमत बढ़ जाती है.
दिल्ली में कितनी पड़ेगी ऑन-रोड कीमत?
अगर दिल्ली जैसे शहर को आधार मानें तो सरकारी टैक्स और इंश्योरेंस समेत Tata Aeris के बेस मॉडल की ऑन-रोड कीमत करीब 5.95 लाख रुपये बैठ सकती है. हालांकि यह कीमत हर शहर और राज्य में एक जैसी नहीं होगी. RTO चार्ज, टैक्स और इंश्योरेंस के हिसाब से अलग-अलग जगहों पर ऑन-रोड कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है.
कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट?
कार खरीदते समय कोशिश करनी चाहिए कि ऑन रोड कीम का कम से कम 20 प्रतिशत हिस्सा डाउन पेमेंट के तौर पर दिया जाए. अगर Tata Aeris की ऑन रोड कीमत 5.95 लाख रुपये मानें तो 20 प्रतिशत के हिसाब से करीब 1.20 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करनी होगी. इसके बाद बाकी रकम के लिए कार लोन लिया जा सकता है.
कितनी बनेगी हर महीने EMI?
डाउन पेमेंट के बाद करीब 4.75 लाख रुपये की रकम लोन के तौर पर बचती है. अगर बैंक से 9 प्रतिशत सालाना की अनुमानित ब्याज दर पर 5 साल के लिए लोन लिया जाता है, तो इसकी मंथली EMI करीब 9,860 रुपये बैठेगी. यानी पांच साल तक हर महीने लगभग 10 हजार रुपये के आसपास किस्त चुकानी होगी.
कितनी सैलरी में खरीदना सही रहेगा?
कार खरीदने से पहले सिर्फ बैंक से मिलने वाले लोन पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है. आपकी EMI ऐसी होनी चाहिए कि बाकी घरेलू खर्चों पर ज्यादा असर न पड़े. सामान्य तौर पर कार की EMI को टेक होम सैली के 15 से 20 प्रतिशत के आसपास रखना बेहतह माना जाता है. अगर 20 प्रतिशत के हिसाब से करीब 9,860 रुपये की EMI देखें, तो करीब 50,000 रुपये महीने की टेक-होम सैलरी होने पर यह किस्त आपकी आय के करीब 20 प्रतिशत के बराबर बैठेगी.
सैलरी कम है तो क्या करें?
अगर आपकी महीने की सैलरी 50,000 रुपये से थोड़ी कम है तो ज्यादा डाउन पेमेंट देकर लोन की रकम कम की जा सकती है. इससे हर महीने जाने वाली EMI भी कम हो जाएगी. हालांकि डाउन पेमेंट तय करते समय अपनी बचत और दूसरे जरूरी खर्चों का भी ध्यान रखना चाहिए. सिर्फ EMI कम करने के लिए अपनी पूरी बचत कार में लगा देना सही नहीं होगा.
कार लोन के लिए सिबिल स्कोर भी जरूरी
लोन लेने के लिए सिर्फ अच्छी सैलरी होना ही पर्याप्त नहीं है. बैंक आपके क्रेडिट या सिबिल स्कोर को भी देखते हैं. अगर आपका सिबिल स्कोर 750 या उससे ज्यादा है, तो बेहतर ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना हो सकती है. हालांकि अंतिम ब्याज दर और लोन की मंजूरी बैंक की अपनी शर्तों और आपकी प्रोफाइल पर डिपेंड करती है.
लोन लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
कार लोन के लिए आवेदन करने से पहले अपने पुराने लोग और क्रेडिट कार्ड क बकाये समय पर चुका देना चाहिए. इसके अलावा यह भी देख लें कि नई EMI जुड़ने के बाद आपके बाकी जरूरी खर्च, सेविंग और दूसरी फाइनेंशियल चीजों पर कितना असर पडे़गा. Tata Aeris खरीदने से पहले एक्स-शोरूम कीमत के बजाय ऑन-रोड कीमत, डाउन पेमेंट, ब्याज दर और कुल EMI का पूरा हिसाब लगाकर ही बजट तय करना ज्यादा जरूरी है.
ये भी पढे़ं- Tata ने लॉन्च की नई कार, Tigor की जगह आई Tata Aeris, जानें कितनी है कीमत और क्या मिले फीचर्स
डिस्क्लेमर– इस लेख में बताई गई सैलरी और EMI का आंकड़ा सिर्फ एक उदाहरण के तौर पर दिया गया है. कम सैलरी वाला व्यक्ति भी कार खरीद सकता है, क्योंकि कार की खरीदारी डाउन पेमेंट, लोन की अवधि, ब्याज दर और अपनी वित्तीय क्षमता के हिसाब से तय की जा सकती है. ज्यादा डाउन पेमेंट या लंबी लोन अवधि से EMI कम हो सकती है, हालांकि इससे कुल ब्याज का खर्च बढ़ सकता है. Tata Aeris की वास्तविक ऑन-रोड कीमत, EMI और लोन की ब्याज दर शहर, बैंक और ग्राहक की प्रोफाइल के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. कार खरीदने या लोन लेने से पहले डीलर और बैंक से मौजूदा कीमत और शर्तों की पुष्टि जरूर करें.
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
32 mins agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
7 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines