EV Scooter: भारतीय बाजार में EV Scooter की डिमांड बढ़ी है। यही वजह है कि ईवी वाहन निर्माता कंपनियां लोगों के लिए एक से एक बेहतर और किफायती वाहन बाजार में उतार रहे हैं। इसी कड़ी में zelio Eeva ने अपनी ईवी स्कूटर बाजार में उतारा है। इस बजट स्कूटर की कीमत 55 हजार रुपये से भी कम है।
दो अलग-अलग वेरिएंट उपलब्ध
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्केट में Zelio Eeva Electric Scooter के दो अलग-अलग वेरिएंट उपलब्ध हैं। यह है Zelio Eeva जो बैटरी पैक 28 Ah 48 V के साथ आता है और दूसरा इसका टॉप वेरिएंट Zelio Eeva जो बैटरी पैक 28 Ah 60V के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में अधिकतम रेंज करीब 120 किलोमीटर है। बैटरी पैक के अनुसार इसकी मिनिमम रेंज 60 किमी है। ईवी स्कूटर शुरुआती कीमत ₹54575 एक्स शोरूम में उपलब्ध है।
और पढ़िए –मात्र 1250 रुपये में घर ले जाएं यह EV स्कूटर, 90 किमी प्रति घंटे की है टॉप स्पीड
सभी आधुनिक फीचर्स
बैटरी को फुल चार्ज होने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है। इसमें इंस्ट्रमेंट कंसोल, एंटी थेफ्ट अलार्म, यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट, डीआरएलएस, डिजिटल ट्रिप मीटर, पुश बटन स्टार्ट, फ्रंट स्टोरेज, रिवर्स पार्किंग, एलईडी हेड टेल लाइट आदि फीचर हैं। इसके अलावा इसके फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक दिया जा रहा है। कंपनी स्कूटर की मात्र 1593 रुपये में बुकिंग ले रही है। बाकी की रकम आसान किश्तो में देने की सुविधा है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Toyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
1 hr agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
1 hr agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
3 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
6 hrs agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
8 hrs agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 days agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines