Suzuki Vision e-Sky BEV: सुजुकी ने जापान मोबिलिटी शो 2025 में अपने नए इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार Vision e-Sky BEV से पर्दा उठाया है. यह कार कंपनी की अगली पीढ़ी की कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का प्रतीक मानी जा रही है. सुजुकी ने इसे जस्ट राइट मिनी-कार के रूप में डिजाइन किया है, जो सुविधा, परफॉर्मेंस और पर्सनैलिटी का सही बेलेंस पेश करती है. यह कार उन लोगों के लिए बनाई गई है जो रोजमर्रा के काम जैसे ऑफिस जाना, खरीदारी या छोटी यात्राओं के लिए आसान और किफायती इलेक्ट्रिक वाहन चाहते हैं. कंपनी इसे वित्त वर्ष 2026 (FY26) तक मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में है.
यूनिक, स्मार्ट लुक वाला कॉन्सेप्ट
Vision e-Sky का डिजाइन सुजुकी की डिजाइन फिलॉसफी Unique, Smart, and Positive पर बेस्ड है. इसका लुक ऐसा बनाया गया है जो देखने में फ्रेंडली और मॉडर्न लगे. जापान की पॉपुलर केई-कार्स (Kei cars) से इन्स्पायर्ड इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट होने के साथ-साथ फ्यूचरिस्टिक भी है. साफ लाइन्स, ऊंचा बॉडी स्टांस और ब्राइट कलर थीम इसे शहर के ट्रैफिक में भी आकर्षक बनाते हैं. यह कार यह दिखाती है कि छोटी कारें भी स्टाइलिश और पावरफुल हो सकती हैं.
रेंज और साइज
सुजुकी Vision e-Sky BEV में कंपनी ने कहा है कि यह कार एक बार चार्ज करने पर 270 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है. मिनी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में यह रेंज काफी प्रभावशाली मानी जा रही है.इसका कॉम्पैक्ट साइज (लंबाई 3,395 मिमी, चौड़ाई 1,475 मिमी और ऊंचाई 1,625 मिमी) इसे भीड़भाड़ वाले शहरों में ड्राइव करने के लिए परफेक्ट बनाता है. इसका छोटा टर्निंग रेडियस और आसान पार्किंग इसे रोजमर्रा के उपयोग के लिए सुविधाजनक बनाते हैं. अंदर से यह पर्याप्त स्पेस और कम्फर्ट देने का वादा करती है.
लॉन्च टाइमलाइन
कंपनी ने बताया है कि Vision e-Sky को वित्त वर्ष 2026 (FY26) तक बाजार में उतारा जाएगा. सुजुकी का यह कदम उसके इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह कार खास तौर पर शहरी ड्राइवर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो एक किफायती, भरोसेमंद और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प चाहते हैं. इसके लॉन्च के बाद सुजुकी का इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में दबदबा और मजबूत होने की उम्मीद है.
छोटे साइज में बड़ा बदलाव
सुजुकी Vision e-Sky BEV यह साबित करती है कि भविष्य की इलेक्ट्रिक कारें सिर्फ लग्ज़री नहीं बल्कि सुलभ और उपयोगी भी होंगी. यह मॉडल मिनी-कार सेगमेंट में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नए स्तर पर ले जाने की दिशा में सुजुकी का बड़ा कदम है जो फ्यूचर में कॉम्पैक्ट ईवी रेसॉल्यूशन की शुरुआत बन सकता है.
ये भी पढ़ें- Honda 0 Alpha का धमाकेदार डेब्यू, भारत की सड़कों पर जल्द दिखेगी होंडा की पहली EV, देखें फर्स्ट लुक
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines