Muscular फ्यूल टैंक और जानदार ब्रेकिंग सिस्टम से लबरेज Suzuki की adventure bike के दीवाने हैं यूथ

Suzuki V-Strom SX, suzuki bikes, bikes under 2 lakhs, adventure bikes, sports bikes

Suzuki V-Strom SX

विज्ञापन

Suzuki Bikes: इंडियन मार्केट में स्पोर्ट्स बाइक का अलग ही क्रेज है। अधिक कीमत होने के बाद भी इनकी डिमांड कम नहीं होती। मार्केट में ऐसी ही एक मोटरसाइकिल है Suzuki V-Strom SX. यह बाइक 1 वरिएंट और 3 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

6 स्पीड का मैनुअल ट्रांसमिशन

बाइक के नाम की तरह ही इसमें धाकड़ 249 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 35 kmpl की माइलेज देता है। बाइक में 6 स्पीड का मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। बाइक की सीट हाइट 835 mm का है जिससे इसे चलाने में परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन
Suzuki V-Strom SX

Suzuki V-Strom SX

12 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक 

Suzuki V-Strom SX में बड़ा 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। बाइक का कुल वजन 167 kg है। जो सड़क पर इसे कंट्रोल करना और चलाना आसान बनाता है। बाइक 2,11,600 रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है। बाइक का पावरफुल इंजन 26.1 bhp की पावर देता है। यह बाइक 22.2 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सेफ्टी का इस बाइक में विशेष ध्यान रखा गया है। इसके फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें anti-locking braking system. इस सिस्टम से वाहन चालक के हाथ से अनियंत्रित नहीं होता। सिस्टम में लगे सेंसर आगे सिग्नल भेजते हैं। बाइक घसीटने की बजाए यह सिस्टम वाहन चालक को बाइक रोकने के लिए थोड़ा अधिक समय देने में मदद करता है।

17 इंच के रियर अलॉय व्हील के साथ ट्यूबलेस टायर

मार्केट में यह बाइक KTM 250 Adventure, Benelli TRK251, Royal Enfield Himalayan, और Hero XPulse 200 से मुकाबला करती है। इसमें सिंगल-पॉड हेडलाइट, लंबा विंडस्क्रीन और चोंच की तरह दिखने वाला फ्रंट फेंडर है। इसमें LED हेडलाइट, टेललाइट, ब्लूटूथ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और एक रियर मोनोशॉक हैंडल सस्पेंशन है। इसमें 17 इंच के रियर अलॉय व्हील के साथ ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ