Suzuki two wheeler price cut: त्योहारों का सीजन शुरू होने से ठीक पहले सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने स्कूटर्स और बाइक्स की कीमतें घटा दी हैं। कंपनी ने यह फैसला सरकार के घोषित जीएसटी 2.0 सुधारों के बाद लिया है। अब 350cc से कम इंजन वाली टू-व्हीलर पर जीएसटी रेट 28% से घटकर 18% कर दी गई है। इसका पूरा फायदा अब सीधे ग्राहकों को मिलेगा।
किन-किन मॉडलों पर हुई कटौती
सुजुकी के सभी लोकप्रिय मॉडल्स पर कीमतों में कटौती की गई है। एक्सेस, एवेनिस, बर्गमैन स्ट्रीट, बर्गमैन स्ट्रीट EX, जिक्सर SF 250 जिक्सर, जिक्सर SF, जिक्सर 250, V-Strom SX 250 जैसे मॉडल्स पर 18,000 तक का डिस्काउंट मिलेगा।
स्कूटर की प्राइज लिस्ट
| मॉडल | पुरानी कीमत (ex-showroom, Delhi) | नई कीमत (ex-showroom, Delhi) | अंतर |
| Access | 1,02,400 | 93,877 | 8,523 |
| Avenis | 94,000 | 86,177 | 7,823 |
| Burgman Street | 1,00,600 | 92,227 | 8,373 |
| Burgman Street EX | 1,17,700 | 1,07,902 | 9,798 |
बाइक की प्राइज लिस्ट
| मॉडल | पुरानी कीमत(ex-showroom, Delhi) | नई कीमत (ex-showroom, Delhi) | अंतर |
| GIXXER | 1,38,401 | 1,26,881 | 11,520 |
| GIXXER SF | 1,47,901 | 1,35,590 | 12,311 |
| GIXXER 250 | 1,98,501 | 1,81,976 | Rs16,525 |
| GIXXER SF 250 | 2,16,500 | 1,98,476 | 18,024 |
| V-Strom SX | 2,16,000 | 1,98,018 | 17,982 |
ये भी पढ़ें- 1.29 लाख तक सस्ती हुई Maruti Suzuki की गाड़ियां, यहां देखें हर मॉडल की कीमत
ग्राहकों को मिलेगा डबल फायदा
कंपनी ने कहा है कि यह कटौती सिर्फ खरीदारी की कीमतों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्पेयर पार्ट्स और मेंटेनेंस की लागत भी कम होगी। यानी ग्राहक न सिर्फ नई बाइक या स्कूटर खरीदते समय पैसे बचाएंगे, बल्कि उसके रखरखाव पर भी कम खर्च करना होगा।
त्योहारों में बिक्री को मिलेगा बूस्ट
ऑटो इंडस्ट्री के लिए दशहरा, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार हमेशा से सेल्स बढ़ाने का मौका होते हैं। अब कीमतों में इस कटौती से उम्मीद है कि सुजुकी की बाइक्स और स्कूटर्स की मांग और बढ़ेगी। इससे ग्राहकों को तो फायदा होगा ही, साथ ही टू-व्हीलर मार्केट को भी नई रफ्तार मिलेगी।
ये भी पढ़ें- TVS Jupiter का नया ब्लैक एडिशन, सबसे लंबी सीट और फाइंड माय व्हील्स जैसे फीचर्स से लैस
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
16 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
17 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
19 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines